बिहार के पटना स्थित फुलवारीशरीफ में एक युवक की हत्या से खलबली मच गई. युवक को रात के वक्त उसकी ही मंझली भाभी ने मार डाला. फिर मौके से फरार हो गई. युवक की बड़ी भाभी जब सुबह देवर के कमरे में गईं तो उनकी चीख निकल गया. कमरे में खून से लथपथ हालत में देवर जमीन पर पड़ा था. चीख सुनकर बाकी के लोग भी वहां आए. फिर पता चला कि मंझली भाभी ने देवर की हत्या की है और वहां से भाग गई है.
परिवार ने थाने में तहरीर दी. फिलहाल महिला की तलाश की जा रही है. मामला भुसौला दानापुर इलाके का है. शनिवार की रात पारिवारिक विवाद में 24 वर्षीय रिजवान कुरैशी की हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप मृतक की मंझली भाभी पर ही लगा है, बताया जाता है कि घर के पहले तल्ले पर स्थिति कमरे में सोए देवर पर भाभी ने चापड़ से हमला कर उसे मार डाला.


Users Today : 34
Total Users : 18356
Views Today : 49
Total views : 33639
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 7:40 am