प्रधानमंत्री आवास योजना के कावेरी परिसर में अधिकारियों और रहवासियों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है
शिकायतों के बीच अधिकारी ने लोगों को गुमराह कर रहवासी संघ गठन का प्रयास किया, विरोध
इंदौर ( जनहित मीडिया)। प्रधानमंत्री आवास योजना के कावेरी परिसर में रहवासियों द्वारा अनियमिताओं और काम पूरा नहीं होने की शिकायत की जा रही है। इस बीच अधिकारी ने लोगों को गुमराह कर रहवासी संघ बनाने के लिए पेपर लिए और बिना रह वासियों की सहमति के खुद ने ही अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी तय कर दिए। लोगों ने इसका विरोध किया और बड़े अधिकारियों तथा पुलिस को शिकायत की है।

मामला पालदा में आरटीओ कार्यालय के सामने स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के कावेरी परिसर का है। कावेरी परिसर में रहने वाले सभी परिवारों द्वारा लगातार अनीयताओं की शिकायत की जा रही है। बिल्डिंग में ऊपर के फ्लैट के सीवेज का पानी से नीचे के फ्लैट में लीक होने, दीवारों पर शिलान आने और गार्डन का विकास नहीं कर जमीन को प्रोजेक्ट से बाहर करने जैसी कई शिकायतें हैं।
करीब 1 वर्ष से रहिवासियों द्वारा लगातार की जड़ी शिकायतों के बीच बिना काम किया प्रधानमंत्री आवास योजना के अधिकारी संतोषी गुप्ता ने रहवासी संघ बनाकर बिल्डिंग उनके हवाले करने का षड्यंत्र रच दिया। रहवासियों का कहना है कि कुछ लोगों को गुमराह कर संतोषी गुप्ता ने उनसे दस्तावेज लिए और चुनाव करवाने की तैयारी कर ली। जब चुनाव के संबंध में रवासियों को जानकारी मिलती तो कल सब एकजुट हो गए और विरोध किया। रह वासियों ने इस मामले में भंवरकुआं थाना में चुनाव संबंधी गड़बड़ियों को लेकर शिकायत भी की है।
बिना पूरा काम किए चुनाव का प्रयास
प्रधानमंत्री आवास योजना के कावेरी परिसर में अभी बहुत से काम बाकी हैं। रहवासियों की मांग है कि विकास कार्य पूरा करने के बाद समिति को हैंडओवर किया जाए लेकिन प्रोजेक्ट अधिकारी संतोषी गुप्ता ने कुछ लोगों को गुमराह कर पद का लालच देकर चुनाव करने का प्रयास किया और असलियत सामने आने के बाद अब वही लोग विरोध कर रहे हैं।
अधिकांश परियोजनाओं में शिकायतें
प्रधानमंत्री आवास योजना की शहर के बाहर बने परिसरों में लोगों ने यह सोचकर फ्लैट खरीदे थे कि केंद्र सरकार योजना है कम कीमत में खुले माहौल में अच्छी गुणवत्ता वाले आवास मिलेंगे। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना को स्थानीय अधिकारियों ने ऐसा पलीता लगाया है कि सभी परिसरों के रहवासी शिकायत कर रहे हैं। लाइट हाउस प्रोजेक्ट की हालत तो यह है कि शहर में उनसे बदतर कोई इमारत शायद ही हो ! लगातार शिकायतों के बाद अधिकारी सुधार करने की जगह रह वासियों को समझाइए देने और गुमराह करने का काम कर रहे हैं।


Users Today : 14
Total Users : 17737
Views Today : 15
Total views : 32440
Who's Online : 1
Server Time : September 27, 2026 4:53 am