अब शहर में 35 झोन हों जाएंगे , उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधा
इंदौर ( जनहित मीडिया )। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा इंदौर ( जनहित मीडिया )। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कार्य की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिजली के झोन की संख्या बढ़ाई जा रही है। तैयारी चल रही है जल्दी ही कंपनी द्वारा इंदौर शहरी क्षेत्र में पांच नए झोन स्थापित किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर शहर के उपभोक्ताओं की संख्या और सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए झोन स्थापित करने की तैयारी में है। कंपनी के अधीक्षण यंत्री ( शहर ) मनेंद्र कुमार कुमार गर्ग ने बताया कि फिलहाल बिजली कंपनी के 30 झोन हैं, इनमें कुछ झोन पर उपभोक्ताओं की संख्या बहुत अधिक है तो कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जिन्हें जॉन बहुत अधिक दूर पड़ता है ऐसे में नए जॉन स्थापित कर कुछ क्षेत्रो का परिसीमन किया जाएगा जिसमें उपभोक्ताओं को सुविधा होगी।
यहां बनेंगे नए झोन
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री ( शहर ) ने बताया कि शहर में जहां नए झोन बनेंगे उनमें नंदबाग, बिलावली, सिलिकॉन सिटी, महालक्ष्मी नगर और तुलसी नगर शामिल है। इन सभी नए झोन में पुराने झोन से दूर पड़ने वाली बस्तियों/ कालोनियों को शामिल किया जाएगा।


Users Today : 14
Total Users : 17737
Views Today : 15
Total views : 32440
Who's Online : 0
Server Time : September 27, 2026 5:33 am