• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
उज्जैन के श्री गंगा रेस्टोरेंट में दर्दनाक हादसा: फूड वेस्ट टैंक में दम घुटने से चार लोगों की मौत, स... रामलीला मैदान से 'इंडिया' ब्लॉक की महारैली मालवा की हुंकार, देश-प्रदेश में क्रांति का शंखनाद, अब मालवा बोलेगा, देश बदलेगा- पटेल ग्राम विकास में ग्रामीणों की भागीदारी जरूरी : सेठ 30 दिन में निर्माण हटाकर बिल्डर को सौंपे जमीन - कोर्ट  भाजपा का लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान दिग्गी सिंधिया की जुबानी जंग के बीच डेली कॉलेज में 28 को हो रहा है आरएसएस का आयोजन 1 लाख वर्गफीट से बड़ी संपत्ति की होगी नपती  श्रीवास्तव बने भारतीय लेखा संघ के सदस्य यह कैसा सहकार : इंदौर से भोपाल तक अधिकारी नहीं !

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स डिक्लेरेशन वैश्विक कृषि सहयोग का घोषणा पत्र – शिवराज सिंह

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
June 14, 2026
in अंतर्राष्ट्रीय/विदेश, इंदौर, मध्यप्रदेश
0

इंदौर में सम्पन्न हुआ ब्रिक्स सम्मेलन,  शामिल हुए कई देशों के मंत्री और अधिकारी 

जनहित मीडिया, इंदौर। इंदौर में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन की बैठकों में चार प्रमुख विषयों पर व्यापक चर्चा हुई, जिनमें खाद्य एवं पोषण सुरक्षा, कृषि व्यापार और सहयोग, जलवायु परिवर्तन के बीच सतत एवं रीजेनेरेटिव खेती तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार और तकनीक को बढ़ावा देना शामिल है। उन्होंने कहा कि किसान, विशेषकर छोटे और सीमांत किसान, पूरी चर्चा के केंद्र में रहे।

भारत की अध्यक्षता में इंदौर में आयोजित ब्रिक्स देशों की कृषि मंत्री स्तरीय और अधिकारी स्तरीय बैठकों का समापन सर्वसम्मत ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’ के साथ हुआ। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वैश्विक संकट और अनिश्चितताओं के दौर में यह घोषणा-पत्र खाद्य सुरक्षा, किसान कल्याण, जलवायु-अनुकूल खेती, कृषि व्यापार और डिजिटल कृषि के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को नई दिशा देगा। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मंत्री स्तरीय और अधिकारी स्तरीय दोनों बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हुईं, जिनमें सदस्य और सहयोगी देशों के लगभग 60 विदेशी प्रतिनिधियों सहित करीब 100 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देश दुनिया की लगभग आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं, वैश्विक कृषि भूमि का करीब 42 प्रतिशत इनके पास है और विश्व खाद्यान्न उत्पादन में भी इनका योगदान लगभग 42 प्रतिशत है। ऐसे में इन देशों की सामूहिक पहल वैश्विक कृषि व्यवस्था पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकती है।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सर्वसम्मति से स्वीकार किए गए ‘इंदौर डिक्लेरेशन’ का मूल केंद्र किसान है। इसमें खाद्य सुरक्षा, पोषण, कृषि व्यापार, नवाचार, निवेश, जलवायु-सहनीय खेती और सतत कृषि विकास को बढ़ावा देने की साझा प्रतिबद्धता दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि ब्रिक्स देशों की सामूहिक इच्छाशक्ति और जिम्मेदारी का प्रतीक है।

रीजेनेरेटिव एग्रीकल्चर पर सहमति, आईटी के लिए समन्वय 

ब्रिक्स देशों ने ‘ब्रिक्स नेटवर्क ऑफ सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस ऑन एग्रो-इकोलॉजी एंड रीजेनेरेटिव एग्रीकल्चर’ स्थापित करने पर सहमति जताई है। इसके माध्यम से प्राकृतिक, जैविक और पुनर्योजी कृषि पद्धतियों पर संयुक्त अनुसंधान, प्रशिक्षण और अनुभव साझा किए जाएंगे।  बैठक में ‘ब्रिक्स नेटवर्क ऑन डिजिटल एग्रीकल्चर’ की स्थापना का भी निर्णय लिया गया। यह नेटवर्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, भू-स्थानिक तकनीक, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा आधारित कृषि समाधानों पर सहयोग को बढ़ावा देगा। इसका समन्वय भारत में आईआईटी दिल्ली द्वारा किया जाएगा।

किसानों के लिए बनेगा वैश्विक मंच

ब्रिक्स देशों ने ‘ग्लोबल फोरम ऑन फार्मर्स राइट्स इन सीड सिस्टम्स’ स्थापित करने पर भी सहमति बनाई। इसका उद्देश्य देशी बीजों की विविधता, पारंपरिक ज्ञान और किसानों के बीज संबंधी अधिकारों की रक्षा करना है। आधुनिक बीजों के साथ-साथ पारंपरिक बीजों का संरक्षण भी खाद्य सुरक्षा और जैव विविधता के लिए आवश्यक है। इसके अलावा नई पहल के तहत सदस्य देशों के बीच कृषि आदानों, बीजों, आनुवंशिक संसाधनों और तकनीकी सूचनाओं का आदान-प्रदान मजबूत किया जाएगा। इससे किसानों को बेहतर संसाधनों और जानकारी तक पहुंच मिल सकेगी।

 

Tags: इंदौरकृषिब्रिक्स सम्मेलन
Previous Post

बिना परमिशन के खड़ी कर दी 5 मंजिला ईमारते

Next Post

राष्ट्रीय राजनीति में आई NCPI, TMC के बागियों ने दिया विस्तार

Next Post

राष्ट्रीय राजनीति में आई NCPI, TMC के बागियों ने दिया विस्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब माफियाओं द्वारा थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर की गई निर्मम हत्या के बाद अब प्रशासनिक अमला पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। इस दर्दनाक शहादत के बाद सिस्टम की नींद टूटी है और हरदा जिले में शराब सिंडिकेट के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर डाली। 
प्रारंभिक जांच में यह बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि टीआई की जान लेने वाला अवैध शराब से भरा वह मौत का ट्रक हरदा के टिमरनी क्षेत्र से ही रवाना हुआ था। इस खुलासे के बाद हरदा प्रशासन ने शराब माफियाओं और विभागीय स्तर पर हुई लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सख्ती की है। क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी को रोकने और नियमित निगरानी व निरीक्षण में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में आबकारी विभाग के अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
टिमरनी में पदस्थ सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमर सिंह बघेल के साथ लापरवाही के आरोप में दो आबकारी आरक्षको अरुण कुमरे और कृष्णपाल सिंह डोडिया को भी सस्पेंड कर दिया गया है। अधिकारियों पर हुई इस सख्त कार्रवाई से पूरे आबकारी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। इसके अलावा, माफियाओं के आर्थिक तंत्र को ध्वस्त करने के लिए प्रशासन ने टिमरनी और रहटगांव क्षेत्र में शराब ठेकेदार पातेंद्र जायसवाल के नाम से संचालित तीन लाइसेंसी शराब दुकानों पर भी तुरंत ताला जड़ दिया है। 

.
.

#HardaNews #DilipPuri #KhategaonTI #MPPolice #LiquorMafia #ExciseDepartment #Timarni #Suspension #JanhitMedia #CrimeNewsMP
3 दुकानो के साथ आबकारी अमला भी निलंबित
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 9 1 6 7
Users Today : 11
Total Users : 19167
Views Today : 32
Total views : 35206
Who's Online : 0
Server Time : November 3, 2026 8:57 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.