नेताजी के भरोसे दो – दो बहुमंजिला अवैध निर्माण
6 माह से अधिक समय से निर्माण जारी तो भवन अधिकारी, भवन निरीक्षक को जानकारी क्यों नहीं ?
इंदौर। शहरी क्षेत्र में नगर निगम मुख्यालय के करीब घनी बस्ती में पांच मंजिला इमारत पिछले 6 माह से अधिक समय से बन रही है और नगर निगम के जिम्मेदारों ने निरीक्षण भी नहीं किया। बीआई की माने तो उन्हें निर्माण स्थान और निर्माण की जानकारी ही नहीं है। निर्माण के लिए नक्शा परमिशन भी नहीं है।
मामला झोन क्रमांक 11 के वार्ड 60 अंतर्गत दौलतगंज ( उर्दू मैदान ) का है। यहां कई महीनों से 2 इमारतो का निर्माण चल रहा है। 5 – 5 माले की इन इमारतों के लिए नक्शा परमिशन भी नहीं है, अर्थात नगर निगम से निर्माण की अनुमति नहीं ली गई है। आश्चर्य की बात यह है कि जिम्मेदारो के जवाब भी बड़े अलबेले है। उक्त बिल्डिंग का काम कई महीनों से चल रहा है और पुराने भवन पर तीन मंजिल नई छत डल गई है। जबकि पास में एक पांच मंजिल नया निर्माण चल रहा है।
2 मंजिल पुराने, 3 नए निर्माण
प्लॉट क्रमांक ओल्ड 65/3 व न्यू 80/3 दौलतगंज में बन रही इस ईमारत में दो मंजिल पहले से बनी हुई है और इसमें दुकानें चल रही है। जबकि ऊपर तीन मंजिलो का काम नया है और वर्तमान में चल रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि इस बिल्डिंग का नया और पुराना दोनों नक्शे नहीं है।
650 वर्गफीट पर 900 फीट का 5 मंजिला निर्माण
उर्दू मैदान में ही जहाँ प्लॉट क्रमांक 80/3 पर अवैध निर्माण चल रहा है वहीं सामने एक अन्य प्लॉट पर जिसका क्षेत्रफल कुल 650 ( 13 × 50 ) वर्गफीट है। इस पर आगे और साइड में 4-4 फीट बाहर लटकाकर 900 वर्गफीट से अधिक निर्माण किया है। यहां भी 5 मंजिला ( 4500 वर्गफीट ) निर्माण बेखौफ चल रहा है।



Users Today : 26
Total Users : 17155
Views Today : 41
Total views : 31190
Who's Online : 1
Server Time : September 11, 2026 9:00 pm