घोषणा के बाद कैबिनेट में चर्चा नहीं, हाइक के लिए वित्त मंत्री शिथिल नजर आए, अब कर्मचारी मांग करेंगे
नई दिल्ली। सरकार ने कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को दो प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का ऐलान तो किया लेकिन कल 25 मार्च को ही कैबिनेट में इस संबंध में कोई घोषणा नहीं की है। देश के लाखों कर्मचारी एवं पेंशनर्स अब भी दो प्रतिशत भत्ता बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं और अब कर्मचारी संगठन सरकार से मांग करेंगे कि इसे जल्द लागू किया जाए।

केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को आज भी महंगाई भत्ता (DA) बढ़ोतरी का इंतजार करना पड़ा। 25 मार्च 2026 को हुई यूनियन कैबिनेट बैठक के बाद सरकार की ओर से कोई भी डीए हाइक का ऐलान नहीं किया गया। बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस मुद्दे पर कोई घोषणा नहीं की, जिससे कर्मचारियों की उम्मीदों को झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स और आंकड़ों के मुताबिक, इस बार करीब 2 प्रतिशत डीए की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है, तो DA 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। हालांकि फिलहाल कर्मचारियों को 58 प्रतिशत डीए ही मिल रहा है और बढ़ोतरी के ऐलान का इंतजार जारी है। एक और अहम बात यह है कि 60 प्रतिशत DA का स्तर आने वाले 8th पे कमीशन के लिए बेस भी बन सकता है। आमतौर पर वेतन आयोग DA को बेसिक सैलरी में जोड़कर फिटमेंट फैक्टर तय करता है। ऐसे में अगर DA 60 प्रतिशत तक पहुंचता है, तो 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर कम से कम 1.60 रहने की संभावना जताई जा रही है, जिससे सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिला और गत दिनों कैबिनेट में इसको लेकर कोई घोषणा नहीं हुई, जिससे कर्मचारियों को मामला चलते दिख रहा है और वह दिए की मांग को लेकर सरकार को ज्ञापन देने की तैयारी कर रहे हैं इसके लिए सभी कर्मचारी संगठनों को एकजुट करने की तैयारी की जा रही है ।
कुल मिलाकर, फिलहाल DA हाइक पर स्थिति साफ नहीं है, लेकिन उम्मीद बनी हुई है कि सरकार जल्द ही इस पर फैसला ले सकती है। महंगाई के इस दौर में कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए यह बढ़ोतरी काफी अहम मानी जा रही है, इसलिए अब सभी की नजरें अगली कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई हैं। अगली कैबिनेट में सरकार इस पर चर्चा करे इसके लिए कर्मचारी संगठन भी प्रयास करेंगे


Users Today : 29
Total Users : 18351
Views Today : 43
Total views : 33633
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 6:44 am