• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
11 अक्टूबर को इंदौर में T20 क्रिकेट, पुलिस की एडवाइजरी आवासीय क्षेत्र में व्यवसाय पर कार्रवाई से भड़के राजधानी के व्यापारी इंदौर के दो वार्डों में होंगे उप चुनाव रक्षाबंधन पर आज सिटी बस में मुफ्त सफर, इंटरसिटी चार्टर बसों में 48 घंटे फ्री यात्रा सहकारिता के चोले में माफिया: गांधी नगर के प्रबंधक पांडे ने 25 हजार के वेतन में खड़ा किया 30 -40 करोड़... गरीब किसानों का दुश्मन बना प्रशासन नोटरी से नामांतरण घोटाला : एक को बचाने में नया कांड, जांच है या स्क्रिप्ट? राजस्व घोटाले में एआरओ को शोकाज, 3 की सेवा समाप्त 7 वर्ष के अनघ का सीएम ने किया सम्मान पुलिस थाने बुलाया तो फरार हो गया कब्जाखोर

भिंड: नेशनल हाईवे 552 बाईपास का निर्माण कार्य ठप

News desk by News desk
February 28, 2026
in मध्यप्रदेश, विकास
0

मध्य प्रदेश। भिंड जिले में नेशनल हाईवे 552 बाईपास निर्माण परियोजना एक बार फिर विवादों के घेरे में है। उप-निर्माण एजेंसी के रूप में कार्यरत अवनटेक्स इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड पर पिछले चार महीनों से वेतन भुगतान न करने का गंभीर आरोप लगा है। शनिवार को वेतन न मिलने से आक्रोशित 200 से अधिक कर्मचारियों और मजदूरों ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके चलते परियोजना का निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया है।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के अनुसार, वे नवंबर 2025 से निरंतर कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें समय पर पारिश्रमिक नहीं दिया गया है। आगामी होली के त्योहार को देखते हुए मजदूरों ने प्रबंधन से चार महीने का बकाया एकमुश्त भुगतान करने की मांग की थी। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रोजेक्ट प्रबंधन त्योहार और बैंक अवकाश का बहाना बनाकर भुगतान टाल रहा है। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने कंपनी के एचआर मैनेजर संजय सिकरवार से वेतन के लिए गुहार लगाई, जिस पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं। कुछ मजदूरों ने यह भी दावा किया कि जो कर्मचारी किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके, उन्हें जबरन लंबी छुट्टी पर भेजा जा रहा है ताकि कंपनी भुगतान की जिम्मेदारी से बच सके।

लगातार चार महीनों से वेतन न मिलने के कारण मजदूरों के परिवारों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने बताया कि मकान किराया, बच्चों की स्कूल फीस और दैनिक घरेलू खर्चों के लिए उन्हें कर्ज लेना पड़ रहा है, जिससे उनका मनोबल टूट रहा है।

कर्मचारियों ने काम बंद कर किया प्रदर्शन

उल्लेखनीय है कि नेशनल हाईवे 552 बाईपास की यह परियोजना 21 किलोमीटर लंबी है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 148.9 करोड़ रुपये है। शासन द्वारा इस प्रोजेक्ट का मूल ठेका आगरा की कंपनी एसकेएफ इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया था, जिसके तहत अवनटेक्स इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड सहायक एजेंसी के रूप में फील्ड पर कार्य कर रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रोजेक्ट के जीएम आर.के. ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कंपनी द्वारा प्रत्येक माह नियमित भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि शनिवार और आगामी त्योहारों के कारण बैंकिंग प्रक्रिया में कुछ तकनीकी देरी हुई है, जिसे शीघ्र ही सुलझा लिया जाएगा। जीएम ने यह भी आरोप लगाया कि एक स्थानीय कर्मचारी द्वारा अन्य मजदूरों को भड़काकर मामले को अनावश्यक रूप से तूल दिया जा रहा है। वहीं, एचआर मैनेजर ने भी बदसलूकी के आरोपों को निराधार बताया है।

Previous Post

सिनेमाघरों में फिर लौटा ‘राधे’ का जलवा

Next Post

उज्जैन: महाकाल मंदिर में होली पर रंग-गुलाल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध

Next Post

उज्जैन: महाकाल मंदिर में होली पर रंग-गुलाल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दिल्ली, नोएडा और आसपास के क्षेत्र में जघन्य अपराधों, छात्रों के प्रदर्शन के दौरान सरकार और अन्य संवैधानिक संस्थाओं के झूठ बोलने तथा  महिला पत्रकार से पुलिस द्वारा मारपीट के मामले सहित कई मुद्दों पर अब अधिवक्ता मुखर हो गए हैं। 
दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने पटियाला कोर्ट हाउस से सुप्रीम कोर्ट तक सड़क पर पैदल मार्च निकाला और कहा कि अब हम सरकार को प्रधानमंत्री या किसी भी संवैधानिक संस्था को देश से झूठ नहीं बोलने देंगे।
वकीलों का कहना है कि अब प्रधानमंत्री या कोई भी संवैधानिक संस्था देश से झूठ बोलती है तो हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट को खुद संज्ञान देना होगा उन्होंने यह भी कहा की "बेंच को डरने की जरूरत नहीं है बार  उनके साथ है"।  कुल मिलाकर अब भ्रष्टाचार ही नहीं सरकार द्वारा परोसे जा रहे झूठ को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
यह भी कहा कि एक महिला पत्रकार को बुरी तरह मारा गया है, इस तरह की हरकते बर्दाश्त नहीं की जाएगी, दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की।  
.
.

#janhitmedia #indore #delhi #advocate #news 
#supremecourt #pmmodi #electioncommission 
#breakingnews #viral #shorts #currentaffairs
दिल्ली में वकीलों का पैदल मार्च, बोले अब झूठ नहीं चलेगा
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 6 9 9 1
Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 18
Total views : 30833
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 12:32 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.