शाखा में लाइसेंस के नाम पर हर माह 50 लाख की लूट, वसूली के लिए बदमाश एवजियो की फौज
इंदौर। आरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार उजागर करने पर पत्रकारों पर हमला करने वाले गुंडो के पीछे आधिकारिक संरक्षण के साथ राजनीतिक संरक्षण भी है। जिस बाबू के एवजियो ने पत्रकारों से मारपीट की है वह बाबू केवल सरकारी मुलाजिम नहीं, बल्कि उसका गुंडे बदमाशो, राजनेताओं और संत- महंतो सहित कई रसूखदारों से संबंध है। इसके अलावा आरटीओ साहब का भी कमाऊ पूत है।

आरटीओ की लाइसेंस शाखा में हर महीने लाखों इधर-उधर करने वाले चिंतामणि बाबू के बारे में विभाग से जुड़े विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि यह शाखा आरटीओ को 40 लख रुपए महीना कमाकर देती है। यह 40 लाख खजाने में नहीं बल्कि साहब की तिजोरी में जाते हैं। सूत्र बताते हैं कि विभाग की सबसे महंगी शाखा है और बाबू भी सब का खास है। लाइसेंस से मोटा पैसा छापने के लिए चिंतामणि कहीं एवजी पाल रखे है। जानकारी के अनुसार 40 लाख साहब तक पहुंचाने के बाद खुद की कमाई और एवजियो को पालने की कमाई भी इसी दफ्तर से निकल जाती है और इसके लिए जनता और एजेंट से खुली लूट होती है। प्रत्येक फाइल पर ऊपरी पैसा फिक्स है।
राजनीतिक रसूख दिखाने की फ़ोटोबाजी
धाक
जमाने के लिए राजनेताओं को साधने की कोशिश रहती है और इसी के चलते चिंतामण द्वारा राजनीतिक कार्यक्रमों में बैनर, पोस्टर और विज्ञापन लगाए देखे जा सकते हैं। विभिन्न आयोजनों में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, युवराज उस्ताद और अन्य कई रसूखदारों के साथ फोटो दिखाकर बड़े काम निकाले हैं। ऊपर दिखाई दे रही ये तस्वीरें सौम्य और साफ छवि रखने वाले युवा नेताओं की छबि को धूमिल कर रही है।
सीनियर बाबू से विवाद और प्रदर्शन
परिवहन कार्यालय में लाइसेंस का काम देखने वाले बाबू अंकित चिंतामणि का यह पहला विवाद नहीं है। इससे पूर्व यहां पदस्थ एक वरिष्ट के साथ विवाद करने और कालर पकड़ने के बाद दबाव बनाने के लिए अपने नेताओं को गुमराह कर प्रदर्शन भी करवाया था। अर्थात अपना काम निकलवाने के लिए शासकीय सेवा आचरण को ताक में रख दिया।
विवाद की सुनियोजित योजना
आरटीओ में लाइसेंस के नाम पर 50 लाख से अधिक काली कमाई करने वाले बाबू ने घोटाला उजागर करने वाले पत्रकारों को मारने की साजिश 3 दिन पहले ही कर ली थी, लेकिन विवाद करने या मारपीट करने से काले काम नहीं छिपते।


Users Today : 4
Total Users : 13434
Views Today : 4
Total views : 23739
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 1:13 am