चश्मे वालों ने पूरा बाजार तोड़ दिया, जिम्मेदारो को होश नहीं… कैसे दे सकते हैं बीच की दीवारें तोड़ने की अनुमति
इंदौर। नगर निगम का कोठारी मार्केट चौराहा पर पुराना मार्केट है। यहां ग्राउंड और पहली मंजिल पर छोटी-छोटी दुकानें बनाई गई थी जिन्हें लिस्ट पर दिया गया था बाद में प्लीज शर्तों का उल्लंघन करते हुए कुछ लोगों ने दुकानों के बीच की दीवारें तोड़कर आलीशान शोरूम बना लिए हैं आश्चर्य की बात यह है कि नगर निगम के जिम्मेदारों को इसका होश भी नहीं।

स्वरोजगार के लिए नगर निगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बाजार बनाए थे। इनमें कतारबद्ध बनी हुई दुकाने लीज पर दी गई ताकि लोग अपना कारोबार कर परिवार का पालन कर सके। इन दुकानों के लिए निगम द्वारा बाकायदा किराया लिया जाता है और इनका मालिकी हक आज भी नगर निगम का ही है। लेकिन दुकानों में बैठे धन्ना सेठों ने लीज शर्तों का उल्लंघन कर पूरी इमारत का नक्शा ही बदल दिया। दुकानों के बीच की दीवारें तोड़कर आलीशान शोरूम बना लिए। कोठारी मार्केट के पास की दुकानों की यह हालत हो गई है कि चश्मे वालों ने नीचे- ऊपर 15 से अधिक दुकानों पर कब्जा जमा रखा है, जबकि नियमानुसार दुकानों में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया जा सकता है। उधर नगर निगम के वर्तमान जिम्मेदारों को यह मालूम ही नहीं कि दुकानों का क्या हो रहा है।
लीज शर्तो का उल्लंघ
बरसो पहले किराए पर दी गई दुकानों में लीज शर्तो के अनुसार उनमें किसी भी तरह का निर्माण तोड़फोड़ अथवा परिवर्तन नहीं किया जा सकता है। जबकि कोठारी मार्केट की दुकानों में बंधन और नयन ऑप्टिक्स ने पूरे मार्केट का नक्शा ही बदल दिया बीच की कई दुकानें तोड़कर अपना नया बाजार बना लिया है।
नहीं दी जा सकती तोड़ने की अनुमति
विभाग के सहायक राजस्व अधिकारी महेंद्र राठौर का कहना है कि उन्हें जानकारी में आया है की दिवाल तोड़ने के लिए अनुमति ली गई है, फिर भी पुख्ता जानकारी के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हालांकि पुराने बने बाजार में किराएदारों को तोड़फोड़ करने की अनुमति नहीं है और ना ही विभाग द्वारा इसकी अनुमति दी जा सकती है।

Users Today : 8
Total Users : 15590
Views Today : 11
Total views : 27716
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 8:24 am