इंदौर। ‘न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह’ (09 नवम्बर से 14 नवम्बर 2025) के अवसर पर, विधिक जागरूकता की अलख जगाने के लिए इंदौर में एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अजय श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यह आयोजन 11 नवम्बर 2025 को किया जाएगा।
मैराथन का विवरण:
- तारीख: 11 नवम्बर 2025
- समय: सुबह 07 बजे
- प्रारंभ और समापन स्थल: जिला न्यायालय परिसर, इंदौर।
- मार्ग: जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर पलासिया चौराहा होते हुए वापस जिला न्यायालय परिसर, इंदौर में समाप्त होगी।
- भागीदारी: इस मैराथन में न्यायाधीशगण, प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण, पैनल अधिवक्ता, पैरालीगल वालेंटियर्स, महाविद्यालयीन छात्र/छात्राएं एवं आमजनता विधिक जागरूकता के संकल्प के साथ सहभागिता करेंगे।
पंजीकरण और पुरस्कार:
- पंजीकरण: मैराथन में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति DLSA Indore (Instagram), District Legal Services Authority Indore (Facebook) पेज और दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- पुरस्कार: मैराथन में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को उचित पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/न्यायाधीश श्री शिवराज सिंह गवली ने आमजनता से अपील की है कि वे इस मैराथन दौड़ में सम्मिलित होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।


Users Today : 99
Total Users : 18421
Views Today : 140
Total views : 33730
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 10:38 pm