हर दूसरे दिन एक ट्रक नकली घी खपाता था गुप्ता, विक्रेताओं से भी जब्त होगा माल
नहीं हुई गिरफ्तारी, खुला घूम रहा है समाज का अपराधी
इंदौर। जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को कार्रवाई कर जिस कारखाने को नकली घी बनाते पड़ा उसे सील कर दिया और सारा सामान जब्ती में ले लिया है। लेकिन गुप्ता से कुछ जानकारी लेकर उसे छोड़ दिया है जबकि गुप्ता से नकली घी बेचने वाले ट्रेडर्स और बाजार में खपाने वाले अन्य लोगों के पूरे नेटवर्क की जानकारी उगलवाना अनिवार्य है।
पालदा क्षेत्र में शुभम फर्नीचर के पास चल रहे हैं श्रीराम फूड्स एंड डेरी इंडस्ट्रीज के कारखाने पर खाद्य औषधि विभाग एवं जिला प्रशासन की टीम ने कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में मिलावटी घी और अन्य सामग्री जब्त की है। कारखाना संचालक द्वारा 8 नकली ब्रांड का घी बनाकर बेचा जा रहा था। जानकारी जुटाने पर आसपास के लोगों ने बताया कि हर दूसरे दिन इस कारखाने से एक ट्रक माल बाहर निकलता था। अब सवाल यह है कि इंदौर और आसपास के क्षेत्र में कहां-कहां बेचा जाता है और प्रशासन ने तुरंत विक्रेताओं के पास का घी जब्त नहीं किया। जबकि एक दिन पहले ही श्रीराम डेयरी के इस कारखाने से बड़ा ट्रक भर कर नकली घी भेजा गया था। यदि फूड सेफ्टी एवं जिला प्रशासन के अधिकारी इसकी बारीकी से 96 करें तो इंदौर और आसपास के विक्रेताओं से भी बड़ी मात्रा में घी जब्त होगा।
ठिकाने लगाने का समय दिया
जिला प्रशासन और फूड सेफ्टी अधिकारियों ने एक दिन कार्रवाई करने के बाद नरेंद्र गुप्ता को खुला छोड़ दिया हालांकि उससे जिनकी सप्लाई के बारे में जानकारी ली है लेकिन उसके स्वतंत्र होने से जहां-जहां भी नकली घी भेजा गया है वहां से उसे ठिकाने लगाने का उसे पूरा अवसर मिल गया है।


Users Today : 11
Total Users : 7597
Views Today : 24
Total views : 13631
Who's Online : 0
Server Time : March 10, 2026 11:37 pm