एकादशी पर होने वाले वो विवाह समारोह में जाकर करेगा जांच पड़ताल
इंदौर। एकादशी पर विवाह के मुहूर्त हैं और निजी आयोजन के अलावा कुछ संस्थाएं भी विवाह समारोह का आयोजन कर रही, जिनमें बाल विवाह की संभावना भी रहती है जिन्हें रोकने के लिए जिला प्रशासन ने महिला बाल विकास विभाग, लाडो कोर ग्रुप के सदस्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के दलों का गठन किया है।

एकादशी से विवाह के मुहूर्त प्रारंभ हो रहे हैं और इस बार एकादशी को भी बड़ी संख्या में शादी विवाह समारोह होने वाले हैं। आज भी इंदौर शहर और जिले में बाल विवाह की संभावना बनी रहती है जिन्हें रोकने के लिए महिला बाल विकास विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा दल बनाकर रोकने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य में लाडो कोर ग्रुप के सदस्य महेंद्र पाठक और देवेंद्र पाठक की भूमिका भी सदैव सराहनीय रही है और वह अब तक कई बाल विवाह रुकवा चुके हैं। इस एकादशी पर भी सार्वजनिक एवं निजी विवाह समारोह में जाकर दोनों दलों द्वारा बाल विवाह रोकने के लिए समझाइश दी जाएगी और 18 वर्ष से कम उम्र की बालिका एवं 21 वर्ष से कम उम्र के बालकों का विवाह रुकवाया जाएगा। इसके लिए परिवार को समझाने के साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा ताकि परिवार बाल विवाह करने के नुकसान समझ सके। दोनों दलों की सक्रियता शादी विवाह के पूरे सीजन में रहेगी और यह दल आगामी 6 महीने तक कार्य करेंगे।


Users Today : 7
Total Users : 15589
Views Today : 8
Total views : 27713
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 6:49 am