हमें उल्लू पर बैठी लक्ष्मी जी नहीं बल्कि विष्णु प्रभु संग वाली लक्ष्मी का आगमन चाहिए -अग्रवाल
इंदौर। व्यापारियों के लिए इस वर्ष की दीपावली उत्साह उमंग का संचार सृजनीत करनी वाली बन गई। अहिल्या चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स इंड्रस्ट्रीज के जीएसटी उत्सव के आयोजन इस का साक्ष्य बना है। नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंगी ने कहा कि इंदौर के व्यापारियों का उसाह देश का सूचकांक है। अमेरिका के टैरिफ के चैलेंज को व्यापारियों ने अपनी एकजुटता से स्वदेशी अभियान से दिया । देश बड़े स्वरूप से आर्थिक क्रांति की ओर अग्रसर हो गई हे। इस अवसर पर उद्योगपति विनोद अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी बंधु लक्ष्मी को अपना इष्ट मानता है।मगर हमें रात के अंधेरे में उल्लू पर सवारी वाली लक्ष्मी जी नहीं बल्कि हमें विष्णु भगवान अंग वाली महालक्ष्मी जी के आगमन की प्राथना करना चाहिए । इस मान्यता में है अपने बच्चों को व्यवसायिक स्थायित्व के संस्कार का दीप प्रज्वलित कर सकेंगे। ज्वेलरी उद्योग के अग्रज अनिल कटारिया ने कहा कि धन वर्षा अकेले धनतरेस को देश में 7हजार करोड़ का सोना एक दिन में बिकना सबसे बड़ा उदाहरण है। इस अवसर पर अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल , महामंत्री गोपाल अग्रवाल संयुक्त सचिव अक्षय जैन नरेंद्र बाफना , इसकाक भाई चौधरी, धीरज खंडेलवाल नईम पाल वाला , मनीष निगम, राजेंद्र तिवारी, राजेश बाहेती, ने अतिथियों का स्वागत किया । कार्यक्रम मंच संचालन गोविंद अग्रवाल ने किया।


Users Today : 44
Total Users : 18474
Views Today : 201
Total views : 33941
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 11:24 am