पत्नी और बेटी भी अस्पताल में भर्ती, अभी आग के कारणों की जानकारी नहीं
इंदौर। छोटी उम्र में बड़े कारोबार के साथ मां नर्मदा के भक्त के रूप में पहचान बनाने वाले और नर्मदा सेना के अध्यक्ष प्रवेश अग्रवाल के निवास में देर रात भीषण आग लग गई जिसमें दम घुटने से उनकी मृत्यु हो गई, जबकि पत्नी और बेटी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। अग्रवाल के स्कीम 114 के पास एबी रोड ( बीआरटीएस ) इंदौर में महिंद्रा शोरूम है।

जानकारी के अनुसार सौम्या ऑटोमोबाइल ( महिंद्रा शोरूम ) के ऊपर पेंटहाउस में आग लगने से मालिक प्रवेश अग्रवाल की दम घुटने से मौत। आग लगने के कारण पूरे पैंट हाउस में धुआ भरा गया , दमकल के पहुंचे से पहले से आग ने विकराल रूप ले लिया था। जानकारी मिलते ही दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक प्रवेश अग्रवाल की मृत्यु हो चुकी थी। आग लगने का कारण अभी तक मालूम नहीं पड़ा।
मृतक प्रवेश अग्रवाल के प्रदेशभर में राजनेताओं से अच्छे संबंध थे और मध्यप्रदेश के कई जिलों में उनके ऑटोमोबाइल शोरूम है। प्रवेश ने नर्मदा युवा सेना बनाई और नर्मदा तट पर कई कार्यक्रम कर चुके हैं। वे एक समाचार पत्र का प्रकाशन भी करते थे। इस हादसे में प्रवेश अग्रवाल की बेटी 14 साल की सौम्या और मायरा 12 साल भी घायल हुई है। जानकारी के मुताबिक किचन में आग लगी थी। गार्ड भी मौजूद थे पर कोई मदद करने नहीं पहुंचा। उनकी पत्नी रेखा भी गंभीर है।


Users Today : 5
Total Users : 15587
Views Today : 5
Total views : 27710
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 6:09 am