रात भर हुआ पटाखों का कचरा, सुबह शहर की अभी सड़कें हुईं साफ़
निगमायुक्त के साथ अपर आयुक्त सिसोनिया ने संभाला मोर्चा

इंदौर। दीपावली के अवसर पर देर रात तक शहर में आतिशबाजी की गूंज सनाई दी, जितना उत्सव का उल्लास था उतना ही पटाखों का कचरा भी फैला, लेकिन इंदौर नगर निगम के अमले ने भोर होने से पहले मैदान संभाला और सूर्योदय से पहले शहर की हर सड़क, चौबारा और मैदान साफ़ कर दिया।
कल शाम से ही शहर में खूब पटाखे चले, गली मोहल्लों और बाजारों में पटाखों का खूब कचरा हुआ। जिसे साफ करना किसी चुनौती से कम नहीं था। लेकिन सुबह होने से पहले सफाई अमले के साथ स्वयं निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव और अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया ने मैदान सम्भाल लिया। रात से ही सेट पर मैसेज सुनाई देने लगे थे कि सुबह 6 से 7 बजे के बीच शहर की सभी सड़कों की सफाई हो जाना चाहिए। निगम आयुक्त यादव और अपर आयुक्त सिसोनिया खुद भी सुबह 5 बजे से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण पर निकले। राजबाड़ा क्षेत्र जहां फुटपाथ पर लगभग ढाई हजार से ज्यादा दुकानें लगी थीं वहीं इस क्षेत्र में मुख्य बाजार भी हैं। इन बाजारों में भी बड़ी मात्रा में कचरा निकला था। लेकिन सफाई कर्मियों ने निगम आयुक्त के आदेश अनुसार सुबह 7 बजे से पहले ही राजबाड़ा क्षेत्र सहित शहर की मुख्य सड़कों को चकाचक कर दिया।
दरअसल पिछले 8-10 वर्षों से इंदौर में स्वच्छता को जिस तरह से व्यापक अभियान बनाया है किसी और शहर में यह आज भी सभव नहीं दिखता है। इंदौर का जज्बा है की दिवाली होली या कोई भी त्यौहार हो शहर में भीड़ होने के बाद कचरा/ गंदगी भी होती है लेकिन कुछ घंटे में ही शहर चकाचक हो जाता है। इसके लिए नगर निगम का पूरा स्वच्छता अमला बधाई का पात्र है। दीपोत्सव पर जहां सब त्योहार मना रहे हैं वहीं यह अमला शहर की छवि के लिए अंधेरे में ही घरों से निकला पड़ा।


Users Today : 5
Total Users : 15587
Views Today : 5
Total views : 27710
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 5:05 am