बिहार में शुरू हुआ प्रचार प्रसार, एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर
एक निजी चैनल के कार्यक्रम में बिहार पहुंचे अमित शाह, मोदी की 12 सभाएं होंगी

पटना (नई दिल्ली )। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि महागठबंधन में न सीट तय है और ना ही नेता। बिहार की जनता राहुल गांधी को भूल चुकी है। निर्वाचन आयोग के SIR का भाजपा स्वागत करती है, पूरे देश में SIR होना चाहिए राहुल गांधी SIR पर चुप क्यों है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि घुसपैठिए कैसे वोट दे सकते हैं विदेशी नागरिक सरकार तय करेंगे क्या। एक-एक को बाहर किया जाएगा।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए 17 अक्टूबर को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है आगामी 6 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव के लिए से 20 दिन बचे हैं इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार बिहार में 12 सभाएं करेंगे जबकि गृहमंत्री अमित शाह भी अलग-अलग सभाओं में शामिल होंगे। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने बिहार पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आरजेडी ( राष्ट्रीय जनता दल ) ध्रुवीकरण कर रही है हम नहीं कर रहे। हमने कभी नहीं कहा कि बिहार में जंगल राज था, हम यह जरूर कहते हैं कि अगले 10 साल में बिहार बाढ़ मुक्त हो जाएगा। बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे जिसमें पहले चरण में 6 नवंबर को और दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा जबकि 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी।


Users Today : 3
Total Users : 15585
Views Today : 3
Total views : 27708
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 3:57 am