मध्य प्रदेश: धनतेरस के शुभ और पवित्र अवसर पर मध्य प्रदेश के सैकड़ों परिवारों की दीपावली सच्चे अर्थों में खुशियों से जगमगा उठी। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत नीमच जिले के सैकड़ों हितग्राहियों को आज उनके अपने घर का तोहफा दिया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से इन आवासों का लोकार्पण किया और हितग्राहियों का गृह प्रवेश करवाया।
मुख्यमंत्री के उद्गार:
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि:
“मकान के सुख से बड़ा कोई सुख नहीं होता।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित है।
प्रधानमंत्री का हर निर्णय गरीबों की खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए लिया जाता है।
इस पहल से उन परिवारों को स्थायी छत मिल गई, जिनकी दीपावली अब सच्चे अर्थों में ‘अपना घर’ पाकर जगमगा उठी है।


Users Today : 24
Total Users : 18346
Views Today : 33
Total views : 33623
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 5:56 am