नई दिल्ली। दीपावली पर दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन फटाके जलाने की अनुमति दे दी है, दूसरी तरफ इसको लेकर सरकार भी अलर्ट हो गई है और पटाखों से होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए दिवाली के दूसरे दिन दिल्ली में कृत्रिम बरसात करवाई जाएगी। दिल्ली सरकार ने अपने स्तर पर तैयारी कर ली है और अब मौसम विभाग से अनुमति का इंतजार है।
दिल्ली में अत्यधिक प्रदूषण से निपटने के लिए नित्य नए जतन किया जा रहे हैं। दिल्ली में अत्यधिक प्रदूषण के कारण डीजल वाहनों को पहले ही बंद कर दिया गया है शादी विवाह दिवाली आदि उत्सवों पर आतिशबाजी प्रदर्शन के लिए ग्रीन पटाखे पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। पिछले दिनों दीपावली की परंपरा को ध्यान में रखते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने 18 से 21 अक्टूबर तक ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दे दी है। ग्रीन पटाखे के कारण प्रदूषण और अधिक बढ़ जाएगा जिससे निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने कृत्रिम बारिश की तैयारी की है और दीपावली के अगले ही दिन कृत्रिम बारिश करवाई जाएगी। इस अप्राकृतिक बरसात के लिए सरकार की तैयारी पूरी है जबकि केंद्रीय मौसम विभाग से अभी इसकी अनुमति नहीं मिली है सरकार के प्रयास चल रहे हैं। यदि केंद्रीय मौसम विभाग अनुमति देता है तो ग्रीन फटकों से दीपावली पर होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए अगले ही दिन 22 अक्टूबर को दिल्ली में बरसात देखने को मिलेगी।
_ प्रदूषण का आंकड़ा 300 पार
बरसात बंद होने के बाद दीपावली से पहले ही दिल्ली में बढ़ गया है प्रदूषण। अभी से ही दिल्ली में प्रदूषण 300 से अधिक है और डॉक्टरों ने स्वांस से जुड़ी बीमारी में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
बहुत खराब श्रेणी में दिल्ली
पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हरित क्षेत्र, जल क्षेत्रों के साथ वायु शुद्ध पर भी केंद्र सरकार द्वारा निगरानी की जातीहै। समय-समय पर वायु प्रदूषण के लिए आंकड़े भी जारी किए जातेहैं। आभूषण नापने का पैमाना “एक्यूआई” 300 से अधिक होने का मतलब है अत्यधिक प्रदूषण। कुल मिलाकर दिल्लीकि आवोहवा सांस लेने के लायक नहीं है। दीपावली पर स्थिति और अधिक खराब हो जाएगी।
वायु प्रदूषण मापने का पैमाना (AQI):
| AQI रेंज | श्रेणी |
| 0-50 | अच्छा |
| 51-100 | संतोषजनक |
| 101-200 | मध्यम |
| 201-300 | खराब |
| 301-400 | बहुत खराब |
| 401-500 | गंभीर |


Users Today : 10
Total Users : 7596
Views Today : 22
Total views : 13629
Who's Online : 0
Server Time : March 10, 2026 8:15 pm