पटना / नई दिल्ली। बिहार चुनाव में भाजपा ने ताबड़तोड़ प्रत्याशियों दो दिन में तीन सूची जारी कर दी।
की एक के बाद एक दो दिन में तीन सूची जारी कर दी है। मंगलवार को पहली सूची के बाद कल बुधवार दोपहर में 12 उम्मीदवार और देर रात 18 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। हाल ही में भाजपा में आई मैथिली को भी टिकट दिया गया है। भाजपा ने बिहार में 101 प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। जबकि सहयोगी दल और कांग्रेस आरजेडी ने अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों के नाम हैं। एक दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर को बीजेपी ने अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। इसी के साथ भाजपा ने हायाघाट से राम चंद्र प्रसाद को टिकट दिया है। वहीं, मुजफ्फरपुर सीट से रंजन कुमार चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। गोपालगंज से सुभाष सिंह को टिकट मिला है। बनियापुर से केदार नाथ सिंह को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने 11 महिलाओं को टिकट दिए हैं तो एक ऐसे उम्मीदवार पर भी भरोसा जताया जो पूर्व में कई बार चुनाव हार चुका है। बुधवार को देर रात एक और सूची आई जिसमें भाजपा ने 18 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें रामनगर से नंद किशोर राम, नरकटियागंज से संजय पांडेय, और राघोपुर से सतीश कुमार यादव चुनाव लड़ेंगे। अन्य उम्मीदवारों में नौतन से नारायण प्रसाद और चनपटिया से उमाकांत सिंह शामिल हैं। तीसरी सूची में पार्टी ने सभ एनडीए में सीट शेयरिंग की अपने हिस्से की 101 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। अभी बिहार को एनडीए के सहयोगी नीतीश कुमार तो विपक्ष की आरजेडी और कांग्रेस के उम्मीदवारों का इंतजार है।

Users Today : 24
Total Users : 18346
Views Today : 33
Total views : 33623
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 5:56 am