कैरियर से अधिक अपनी मूंछ से प्रेम, फिल्म और सीरियल छोड़े लेकिन मूंछ नहीं करता
“नहीं रहे अभिनेता पंकज धीर, कैंसर से जूझ रहे थे आज ली अंतिम सांस “
मुंबई। गंभीर बीमारी से जूझ रहे फिल्म अभिनेता पंकज धीर का आज निधन हो गया, उन्होंने महाभारत में कर्ण की यादगार भूमिका निभाई थी। धीर ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि “बीआर चोपड़ा ने मुझे बुलाया और उन्होंने कहा कि क्योंकि अब तुम अर्जुन का किरदार निभा रहे हो, तो उसके लिए तुम्हे अपनी मूंछें उड़ानी होंगी। मैंने तुरंत बोला मैं ऐसा नहीं कर सकता। मैंने उन्हें कहा कि मेरा चेहरा ऐसा है कि अगर मैंने मूंछें उड़ाई तो मैं अच्छा नहीं दिखूंगा। उन्होंने तुरंत मुझसे कहा ‘तुम एक्टर ही हो ना? तुम सिर्फ एक मूंछों के लिए इतना बड़ा किरदार कैसे छोड़ सकते हो, मुझे समझ नहीं आ रहा”।

68 साल की उम्र में अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। पंकज धीर ने अपने लंबे करियर में कई अलग-अलग कैरेक्टर निभाए। हालांकि, मूंछों के प्यार में एक बार उन्होंने निर्देशक के सामने ही बगावत कर दी थी और किरदार निभाने से मना कर दिया था। वैसे तो पंकज धीर ने अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार, सलमान खान और शाहरुख सहित कई सितारों के साथ काम किया, लेकिन जिस शो के लिए उन्हें सबसे ज्यादा प्यार मिला, वह है ‘महाभारत’, जिसमें अभिनेता ने कर्ण का किरदार निभाया था। हालांकि, उन्हें कर्ण से पहले एक ऐसा रोल ऑफर हुआ था, जो उन्हें मुख्य अभिनेताओं की कैटेगरी में ला सकता था, लेकिन उन्होंने सिर्फ अपनी मूंछों के कारण उसके लिए मना कर दिया था। पंकज धीर ने लहरे रेट्रो को दिए एक इंटरव्यू में इस किस्से के बारे में बताया था। एक्टर ने बताया था कि उनकी इस हरकत से डायरेक्टर इतना नाराज हुए थे कि उन्होंने सीधे-सीधे एक्टर को बाहर निकाल दिया था।





Users Today : 5
Total Users : 15587
Views Today : 5
Total views : 27710
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 6:15 am