सहारा इंडिया मास कम्युनिकेशन ने नोएडा यूनिट का अनिश्चितकाल के लिए संचालन निलंबित किया
नोएडा ( नई दिल्ली )। सरकारी कार्यवाहियों से जूझ रहे सहारा समूह के कर्मचारियों की लंबी हड़ताल के बाद राष्ट्रीय समाचार पत्र सहारा की छपाई अब बंद कर दी गई है। सहारा इंडिया मास कम्युनिकेशन इसकी आधिकारिक घोषणा की है। हालांकि प्रबंधन ने इसके फिर से शुरू होने की संभावना भी बताई है।
सहारा इंडिया मास कम्युनिकेशन (SIMC) ने दिल्ली NCR (नोएडा) यूनिट में कर्मचारियों की लगातार हड़ताल और असहयोग आंदोलन के चलते संचालन को अगली सूचना तक निलंबित करने का निर्णय लिया है। कंपनी प्रबंधन ने इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है। सहारा प्रबंधन के अनुसार 30 सितंबर 2025 से पहले तक कर्मचारी हड़ताल पर थे, जिसके बावजूद किसी तरह प्रिंटिंग कार्य जारी था। हालांकि 30 सितंबर को स्थिति तब गंभीर हो गई जब कर्मचारियों ने पूरी तरह से काम बंद कर दिया,अख़बारों की छपाई रोक दी और सर्वर बंद कर दिए। इसके कारण नोएडा परिसर में संपूर्ण संचालन ठप हो गया। कंपनी ने नोटिस में कहा है कि यह अनधिकृत कार्य विरोध 7 अक्टूबर तक जारी रहा, जिससे न केवल भारी आर्थिक नुकसान हुआ बल्कि कंपनी की साख पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा।

प्रबंधनने यह भी बताया कि इस दौरान अकाउंट्स, एचआर, लीगल और रेवेन्यू जैसे विभागों के कार्यालयों को कुर्क कर सील कर दिया गया, जिससे नियमित संचालन असंभव हो गया। इन परिस्थितियों को देखते हुए एसआईएमसी ने घोषणा की है कि नोएडा यूनिट की सभी गतिविधियां अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी। कंपनी ने कर्मचारियों से अनुशासन बनाए रखने और किसी भी प्रकार की बाधा न उत्पन्न करने की अपील की है। प्रबंधन ने कहा कि कार्य पुनः शुरू करने के संबंध में अगली सूचना उचित समय पर जारी की जाएगी।


Users Today : 10
Total Users : 7596
Views Today : 22
Total views : 13629
Who's Online : 0
Server Time : March 10, 2026 8:15 pm