अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस: श्री गीतारामेश्वरम् ट्रस्ट ने 151 स्कूलों के बच्चों को वितरित की कॉपियां, लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करने वाली डॉ. भाग्यश्री रहीं मुख्य अतिथि
इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर श्री गीतारामेश्वरम् ट्रस्ट द्वारा समाज सेवा और शिक्षा को प्रोत्साहित करने की अपनी पहल जारी रखी गई। म.प्र. शासन के पूर्व मंत्री ब्रह्म. रामेश्वर पटेल की स्मृति में, ट्रस्ट ने एबी रोड स्थित आदर्श हनी पब्लिक स्कूल में बालक-बालिकाओं को निःशुल्क कॉपियों का वितरण किया और स्वल्पाहार के रूप में बिस्किट प्रदान किए।ट्रस्ट की ओर से मदन परमालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करने वाली प्रदेश की प्रथम महिला डॉ. भाग्यश्री खडख़ड़िय़ा थीं।
मुख्य अतिथि ने याद किया बचपन
बच्चों के बीच पहुंचकर डॉ. भाग्यश्री खडख़ड़िय़ा ने अपने उद्बोधन में कहा, “मैं आज बच्चों के बीच आकर अपनी उस उम्र को याद करती हूँ, जिस वक्त मैं भी आपकी तरह पढ़ाई करती थी।” उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और सभी बच्चों को बिस्किट वितरित किए। विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया हौसला, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती पूजा दवे, समाजसेविका संगीता वाधवानी, और संजय जयंत आदि उपस्थित रहे। इन सभी अतिथियों ने भी बच्चों को कॉपियां और बिस्किट भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया।
151 शासकीय स्कूलों तक पहुंचा रहा है ट्रस्ट
मदन परमालिया ने बताया कि श्री गीतारामेश्वरम् ट्रस्ट द्वारा विगत एक माह से लगातार 151 शासकीय स्कूलों में निःशुल्क कॉपियों का वितरण किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आदर्श हनी पब्लिक स्कूल में भी यह शैक्षिक सामग्री प्रदान की गई।
इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र चंदेल, श्रीमती सरोज चंदेल, प्राचार्य एवं श्रीमती अर्चना सोनी, करुणा गानू, पिंकी रूपाले, काजल गुप्ता, हर्षा महाजन, पुष्पा महाजन आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। ट्रस्ट की यह पहल शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद बच्चों को सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 22
Total views : 30837
Who's Online : 1
Server Time : September 5, 2026 3:10 pm