सैफ अली खान और करीना कपूर खान की जोड़ी को बॉलीवुड के पावर कपल में गिना जाता है. दोनों जब भी साथ नजर आते हैं तो वो अपने फैंस को कपल गोल्स देते हैं. हालांकि ये जोड़ी बड़े पर्दे पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई है. जब-जब सैफ और करीना ने साथ में काम किया है, तब-तब फैंस को निराशा झेलनी पड़ी. दोनों की एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई.
करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी की थी. दोनों की शादी को 13 साल हो गए हैं, लेकिन शादी के बाद से कपल ने साथ में काम नहीं किया है. जबकि शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों चार फिल्मों में साथ में नजर आए थे. आइए जानते हैं कि दोनों की वो चारों फिल्में कौन सी हैं और बॉक्स ऑफिस पर उनका क्या हाल हुआ था?
‘ओमकारा’ और ‘टशन’
सैफ और करीना ने पहली बार साल 2006 में आई फिल्म ‘ओमकारा’ में काम किया था. हालांकि इसमें करीना, सैफ नहीं बल्कि अजय देवगन के अपोजिट नजर आई थीं. फिल्म का हिस्सा विवेक ओबेरॉय, कोंकणा सेन शर्मा और बिपाशा बासु जैसे कलाकार भी थे. 25 करोड़ में बनी ओमकारा ने भारत में सिर्फ 23 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद सैफ और करीना को साथ में 2008 की फिल्म ‘टशन’ में देखा गया था. इसमें अक्षय कुमार भी लीड रोल में नजर आए थे. टशन ने भारत में 30 करोड़ रुपये कमाए थे और इसका बजट 31 करोड़ रुपये था.
‘कुर्बान’ और ‘एजेंट विनोद’
टशन के बाद करीना और सैफ अली खान ने साथ में फिल्म ‘कुर्बान’ में काम किया था. ये जोड़ी एक दूसरे के अपोजिट नजर आई थी. कुर्बान साल 2009 में रिलीज हुई थी. 16 साल पुरानी ये पिक्चर करीब 50 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई थी. लेकिन, इसकी वर्ल्डवाइड कमाई सिर्फ 42 करोड़ रुपये ही हुई थी. करीना और सैफ ने ‘एजेंट विनोद’ में भी साथ काम किया है. इस फिल्म ने साल 2012 में दस्तक दी थी. हालांकि इसका हाल भी बाकी फिल्मों की तरह हुआ था. 55 करोड़ में बनी एजेंट विनोद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 42 करोड़ भी नहीं कमा पाई थी.


Users Today : 29
Total Users : 18351
Views Today : 43
Total views : 33633
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 6:44 am