राजगढ़: डयूटी तो डयूटी होती है और इसे किसी भी हालत में निभाना पड़ता है। नौकरी करने वाले के लिए दायित्व से बढ़कर शायद ही कुछ और होता होगा। बात करते हैं जिला राजगढ़ की जहां पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी का फोटो बहुत ही वायरल हो रहा है । इस फोटो को देखकर लोग पुलिस अधीक्षक की तारीख करते नहीं थक रहे हैं।
दरअसल पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी अपनी बेटी को गोद मे लिए ड्यूटी निभाते नजर आ रहे हैं। राजगढ़ जिले के ब्यावरा में नवदुर्गा में पुलिस व्यवस्था जांचने जब SP राजगढ़ आए तो बेटी उनकी गोद में थी। एसपी सुरक्षा का मुआयना ले रहे थे और मासूम बेटी अपनी दुनिया में मस्त थी। लिहाजा पिता-पुत्री के प्यार और स्नेह का ये फोटो देखते ही देखते वायरल हो गया। सोशल मीडिया में जमकर SP राजगढ़ के दायित्व और बेटी के प्यार की सराहना हो रही है।


Users Today : 57
Total Users : 18379
Views Today : 84
Total views : 33674
Who's Online : 2
Server Time : October 21, 2026 1:30 pm