बैतूल: बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह, पारिवारिक विवाद के चलते शुभम करदाते और उनकी पत्नी रोशनी ने अपने डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे को सड़क किनारे छोड़ दिया और भूखा खेड़ी बांध में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, शुभम ने इस दौरान अपने मामा मुन्ना परिहार को फोन कर बुलाया था। लेकिन जब तक मुन्ना वहां पहुंचे, तब तक दंपत्ति पुल से कूद चुके थे।
मौके पर पुलिस और SDERF टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले और उन्हें मुलताई अस्पताल ले जाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी देवकरण डहरिया ने बताया कि शुभम और रोशनी का करीब चार वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा पाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


Users Today : 29
Total Users : 18351
Views Today : 43
Total views : 33633
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 6:47 am