चंडीगढ़ः पंजाब में मौसम को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। दरअसल, मानसून की विदाई के बाद राज्य में लगातार धूप निकल रही है और दिन का तापमान बढ़ता जा रहा है। दोपहर के समय तेज गर्मी का असर साफ महसूस किया जा सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बताया जा रहा है कि 29 सितंबर के बाद तापमान धीरे-धीरे गिरना शुरू हो जाएगा, जिससे दोपहर की तपिश कम हो जाएगी। हालांकि, फिलहाल राज्य में बारिश के कोई आसार नहीं हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह मौसम खरीफ की फसलों की कटाई को आसान बनाएगा। लेकिन, तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते किसानों को सब्ज़ियों और अन्य संवेदनशील फसलों पर विशेष निगरानी रखने की ज़रूरत होगी।


Users Today : 37
Total Users : 18359
Views Today : 52
Total views : 33642
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 8:29 am