उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक बार फिर बड़ा बवाल हुआ है. ‘I love Muhammad’ के समर्थन में शुक्रवार को मौलाना तौकीर रजा समर्थक कलेक्ट्रेट में जुटे थे. सभी अधिकारियों को ज्ञापन देने पहुंचे थे, तभी भीड़ से किसी ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई. जवाब में पुलिस ने भी उपद्रवियों पर जमकर लाठियां भांजी और भीड़ को तितर बितर किया. सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने आंसू गैस के गोले छोड़े. बवाल में कई लोगों के घायल होने की सूचना है. फिलहाल मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है.
बता दें कि मौलाना तौकीर रजा ने शुक्रवार यानी आज इस्लामिया इंटर कॉलेज में ‘I love Muhammad’ पोस्टर के समर्थन में प्रदर्शन का आह्वान किया था, लेकिन बरेली पुलिस की तैयारी देख मौलाना ने प्रदर्शन टाल दिया था और कहा था कि अब वे राष्ट्रपति के नाम अधिकारियों को ज्ञापन देंगे.
चूंकि इससे पहले मौलाना तौकीर रजा के एक प्रदर्शन में जमकर बवाल मचा था तो इस बार पुलिस-प्रशासन भी काफी चौकन्ना था. आज के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. 6000 पुलिस जवानों की तैनाती की थी. सुबह से ही बरेली के चप्पे चप्पे पर जवान दिखाई दे रहे थे.


Users Today : 34
Total Users : 18356
Views Today : 49
Total views : 33639
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 7:37 am