दीनानगर: दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के बहरामपुर थाने के अंतर्गत गांव झबकरा में आज सुबह एक युवक का शव छप्पड़ में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस संबंध में जुटाई गई जानकारी के अनुसार, सुबह जब गांव के कुछ लोग अपने खेतों में गए तो उन्होंने छप्पड़ के पानी में एक तैरता हुआ युवक का शव देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
उधर, जब इस संबंध में थाना प्रमुख बहरामपुर जतिंदर पाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही शव को कब्जे में ले लिया गया और बाकी जांच शुरू कर दी गई है। युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।


Users Today : 42
Total Users : 18364
Views Today : 59
Total views : 33649
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 9:33 am