फिरोजपुर: थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान सतलुज दरिया क्षेत्र में छापेमारी करके वहां से भारी मात्रा में अवैध लाहन बरामद की है, जबकि इस कार्रवाई के दौरान दोषी मौके से फरार हो गए। उक्त मामलें में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि उन्हें बीते दिन पुलिस पार्टी के साथ गश्त व चैकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि काला पुत्र जगा, उमा पुत्र करतार, अंग्रेस पुत्र उमा, बचन पुत्र मुंशा व कुलदीप सिंह पुत्र रेशम वासी अलीके भारी मात्रा में शराब बनाने और बेचने के आदि है और अभी भी सतलुज दरिया की फाट में छापेमारी की जाए तो उन्हें अवैध शराब सहित काबू किया जा सकता है। जिस पर पुलिस ने छापेमारी करके 32 हजार लिटर अवैध लाहन बरामद की है, जबकि उक्त सभी लोग वहां से फरार हो गए। मामलें की जांच कर रहे जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में सभी लोगों पर मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।


Users Today : 53
Total Users : 18375
Views Today : 78
Total views : 33668
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 12:25 pm