चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा है कि राज्य के पानीपत और हिसार में 800 मेगावाट के नए अत्याधुनिक बिजलीघर स्थापित किए जाएंगे। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को कहा गया कि हरियाणा के बिजली क्षेत्र को मजबूत करने के लिए मंगलवार शाम नयी दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन (विद्युत मंत्रालय का दफ्तर) में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें बिजली की बढ़ती मांग के बीच राज्य के ऊर्जा क्षेत्र के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में केंद्रीय विद्युत मंत्रालय और हरियाणा ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अनिल विज भी शामिल हुए। बैठक में कई प्रमुख परियोजनाओं पर चर्चा की गई, जिसमें हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लि. (एचपीजीसीएल) की हिसार और पानीपत में 800 मेगावाट के अत्याधुनिक बिजलीघर स्थापित करने की योजना भी शामिल है।


Users Today : 83
Total Users : 18599
Views Today : 114
Total views : 34135
Who's Online : 0
Server Time : October 23, 2026 6:28 pm