सिरसा: शहर की राम कालोनी में आज दिन-दिहाड़े लूट की वारदात सामने आई। वकील के घर की नौकरानी व दो लूटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। नौकरानी घर के बाहर खड़ी रही और लुटेरे अंदर वारदात को अंजाम देते रहे। बताया गया है कि दो लोग घर में घुसे और कमरे में मौजूद महिला को कुर्सी पर बैठाकर कपड़े से बांध दिया। महिला शोर न मचाए इसलिए उसके मुंह पर मुक्के और कपड़े से बांध दिया। इस दौरान स्कूल से लड़की (महिला की पोती )भी घर आई जिसे नौकरानी से कुछ नहीं बताया।
नौकरानी बाहर खड़ी थी व लड़की को लेकर भीतर ले गई। लुटेरों ने उसे भी कमरे में बंद कर दिया। बताया गया है कि लुटेरे अलमारी खोलकर भीतर रखी नकदी व सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। नौकरानी पांच तारीख को ही काम पर लगी थी और नेपाल की रहने वाली थी। वह भी लुटेरों के साथ ही गई।
वारदात के बाद लड़की ने परिवारजनों को सूचना दी। इसके बाद एडवोकेट विजय बंसल व उसका पुत्र अजय बंसल मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद डीएसपी संजीव कुमार व सिविल लाईन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस कैमरे पर कुछ भी कहने बचती नजर आई । वहीं का दावा है किया कि शीघ्र ही घर की नौकरानी व लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा।
एडवोकेट विजय बंसल ने बताया कि दिन-दिहाड़े लूट हुई है। 10 से 15 लाख रूपये का नुकसान हुआ है। अलमारी में रखी नकदी व सोने-चांदी के आभूषण ले गए है। घर में पांच दिन तारीख को काम करने के लिए नेपाल की नौकरानी रखी थी। वारदात के समय वह घर के बाहर खड़ी थी। उसकी मिलीभगत से ही लूट हुई है। दो लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है। लूट के बाद नौकरानी व लुटेरे फरार हो गए। घर में मौजूद उसकी पत्नी के साथ मारपीट की गई व उसके कुर्सी पर बांधकर वारदात को अंजाम दिया गया है।


Users Today : 49
Total Users : 18479
Views Today : 210
Total views : 33950
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 1:43 pm