• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
श्रीवास्तव बने भारतीय लेखा संघ के सदस्य यह कैसा सहकार : इंदौर से भोपाल तक अधिकारी नहीं ! रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई हुकमचंद मिल कमेटी ने पटेल एवं परमालिया को किया सम्मानित सेवा संकल्प अभियान : 76 स्थानों पर लगे सोलर कैंप एसआईआर में मतदाताओं के नाम काटने पर विरोध प्रदर्शन सुभाष मंच ने झांकियों को दिया स्व. मिश्रीलाल वर्मा सम्मान  इंदौर में अनंत चतुर्दशी की ऐतिहासिक परंपरा राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले शहर में लगे झूठ की गूंज के पोस्टर बंद हो सकती है लाडली बहना योजना, हाईकोर्ट में याचिका

एशिया कप में BCCI का पाकिस्तान पर बड़ा अटैक, दो खिलाड़ियों के खिलाफ उठाया ऐसा कदम

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 25, 2025
in खेल
0

IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. इस दौरान पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों ने ऐसी हरकत की, जिस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सख्त एतराज जताया है. बोर्ड ने इस मामले में पाकिस्तान के इन दो खिलाड़ियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. इससे इन क्रिकेटरों की मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं. उधर, 14 सितंबर को सूर्यकुमार यादव द्वारा पाकिस्तान के कप्तान से हाथ नहीं मिलाने के मामले में मैच रेफरी ने टीम इंडिया के कप्तान से जवाब मांगा है.

क्या है पूरा मामला?

एशिया कप 2025 के सुपर-4 में 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें दूसरी बार दुबई के मैदान में भिड़ी थीं. इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता था. मैच दौरान पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक ठोकने के बाद गन सेलिब्रेशन किया था. इसके बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने फील्डिंग के दौरान प्लेन गिराने का इशारा किया था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों खिलाड़ियों की इस हरकतों से भारतीय टीम काफी नाराज है. BCCI ने 24 सितंबर इसकी शिकायत ICC से की है. साथ ही रऊफ और साहिबजादा के वीडियो भी मेल में अटैच करके भेजे गए हैं. ICC ने इसकी प्राप्ति की पुष्टि कर दी है. अगर रऊफ और फरहान आरोपों से इनकार करते हैं, तो उन्हें ICC एलीट पैनल रेफरी रिची रिचर्डसन के समक्ष सुनवाई का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान अपने गन सेलिब्रेशन पर साहिबजादा फरहान ने सफाई दी थी.

साहिबजादा फरहान ने क्या कहा?

अपने गन सेलिब्रेशन पर साहिबजादा फरहान ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा था कि वो महज जश्न का एक पल था. मैं अर्धशतक जमाने के बाद ज्यादा जश्न नहीं मनाता, लेकिन अचानक मेरे जेहन में आया कि आज जश्न मनाते हैं. मैंने वही किया. मुझे नहीं पता कि लोग इसे कैसे लेंगे? मुझे इसकी परवाह नहीं है.

इस पर BCCI के अधिकारी ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया और उन्होंने पहले ही कहा है कि उसे इस बात का पछतावा नहीं है. टीम इंडिया की ओर से पूरा डोजियर बनाकर मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट को भेजा गया है. इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की भी दो शिकायतें मैच रेफरी से की है.

सूर्यकुमार यादव से मैच रेफरी ने मांगा जवाब

14 सितंबर को टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था. इसके बाद सूर्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान को लेकर कुछ बयान दिया था. इसको लेकर PCB ने ICC से शिकायत की थी. अब ICC ने इसकी रिपोर्ट मैच रेफरी रिची रिचर्डसन को भेजी हैं. इसके बाद रिची रिचर्डसन ने सूर्यकुमार यादव को एक ई-मेल भेजा है.

इसमें लिखा है कि मुझे ICC ने दो रिपोर्ट हैंडल करने को भेजी हैं. सारी रिपोर्ट को देखने और सुबूतों को जांचने के बाद मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि भारतीय कप्तान ने अनुचित बयान देकर खेल की छवि को क्षति पहुंचाई है. इससे उनके खिलाफ आरोप बनता है. इस मेल में कहा गया है कि सूर्यकुमार यादव इस आरोप को नहीं मानते हैं तो इस पर सुनवाई होगी. उस सुनवाई में मेरे अलावा भारतीय कप्तान और PCB के प्रतिनिधि शामिल होंगे.

Previous Post

जारी रहेगा जीएसटी रिफॉर्म, और कम होगा टैक्स का बोझ, पीएम मोदी ने यूपी ट्रेड फेयर में दिए ये बड़े संकेत

Next Post

हरियाणा की महिलाओं के लिए आज बड़ा दिन, अब बैंक खाते में हर महीने आएंगे 2100 रुपये

Next Post

हरियाणा की महिलाओं के लिए आज बड़ा दिन, अब बैंक खाते में हर महीने आएंगे 2100 रुपये

हरदा जिला पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया इस दौरान जिले के समस्त अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शहीद हुए पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। 
जवानों ने शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी , कि देश में 157 पुलिस जवान शहीद हुए हैं। इसमें मध्यप्रदेश और हरदा जिले के जवान भी शामिल हैं। 
.
.


#janhitmedia #indore #harda #madhyapradesh 
#breakingnews #news #currentaffairs #mp 
#police  #pride #viral #shorts #latestnews
शाहिद पुलिसकर्मियों को गार्ड ऑफ ऑनर, परिजनों का सम्मान
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 8 4 7 4
Users Today : 44
Total Users : 18474
Views Today : 201
Total views : 33941
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 12:18 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.