• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
ईरान ने अमेरिका और इजरायल के 'सॉफ्ट टारगेट' खाड़ी देशों को बनाया निशाना भागीरथपुरा दूषित जल कांड के दो माह बाद भी दहशत बरकरार मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा इंदौर की बिजली टीम को गायकी में मिली सफलता आदिवासी और किसान कार्ड के जरिए 2028 की बिसात बिछा रही मोहन सरकार उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी से पहले बिजली व्यवस्था पर संकट के बाद ग्रहण के दौरान और बाद में क्या करें? दुबई में फंसे इंदौर के पूर्व विधायक और दिग्गज उद्योगपति मुंबई के रास्ते लौट रहे घर साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण आज

वीजा आसान, जिंदगी मुश्किल…क्यों कामयाब नहीं होगा चीन का K-वीजा?

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 24, 2025
in देश-विदेश
0

चीन ने हाल ही में K-वीजा की घोषणा की है. ये मल्टी एंट्री वीजा खासतौर पर विदेशी बिजनेस लीडर्स, निवेशकों और युवा STEM टैलेंट के लिए है. चीन का दावा है कि इससे उसके यहां कारोबार और शोध के नए रास्ते खुलेंगे. अमेरिका के कड़े वीजा नियमों के बीच बीजिंग इस कदम से बढ़त लेना चाहता है. यह योजना 1 अक्टूबर से शुरू होगी और इसका मकसद विदेशी निवेशकों, कारोबारी नेताओं और पेशेवरों को आसानी से मल्टी-एंट्री सुविधा देना है.

लेकिन सवाल है कि क्या केवल वीजा आसान कर देने से चीन को वास्तविक लाभ मिलेगा? विशेषज्ञों की मानें तो इसका जवाब नहीं है. वजह यह है कि अड़चनें सिर्फ कागजी औपचारिकताओं में नहीं, बल्कि चीन की आर्थिक, कानूनी और राजनीतिक संरचना में छिपी हुई हैं.

बुनियादी समस्याएं क्या हैं?

वीजा आसान हो जाने के बावजूद चीन में विदेशी पेशेवरों और निवेशकों को रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कई मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं. भाषा की दीवार सबसे बड़ी रुकावट है, क्योंकि अंग्रेजी का सीमित इस्तेमाल उन्हें दफ्तर से लेकर सामान्य बातचीत तक हर जगह चुनौती देता है. खान-पान और सांस्कृतिक अंतर भी अक्सर लंबे समय तक वहां रहना कठिन बना देते हैं. इसके साथ ही इंटरनेट पर पाबंदियां, अभिव्यक्ति की सीमाएं और सख्त सामाजिक माहौल विदेशी नागरिकों को सहज महसूस नहीं करने देते. परिवार के साथ रहने वालों के लिए बच्चों की पढ़ाई और भरोसेमंद स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी अलग चिंता का विषय है. यानी दिक्कत सिर्फ कारोबारी माहौल में ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी गहराई से मौजूद है.

क्यों K-वीजा से चीन को नहीं मिलेगा बड़ा फायदा?

1. कानून और डेटा सुरक्षा का जोखिम

चीन के डेटा और इंटेलिजेंस कानून कंपनियों और व्यक्तियों को संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए बाध्य कर सकते हैं. यह माहौल विदेशी पेशेवरों और निवेशकों के लिए भरोसेमंद नहीं है.

2. तकनीकी पाबंदियां

अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने उन्नत चिप्स और AI उपकरणों पर कड़े निर्यात नियंत्रण लगाए हैं. ऐसे में विदेशी विशेषज्ञों को चीन में जरूरी संसाधन नहीं मिल पाते.

3. भरोसे का संकट

विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी और राजनीतिक मामलों ने चीन की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचाया है. इससे निवेशक और पेशेवर लंबे समय के लिए वहां जाने से कतराते हैं.

4. नियामकीय अनिश्चितता

पिछले कुछ वर्षों में टेक और रियल एस्टेट क्षेत्र पर अचानक लिए गए फैसलों ने यह साबित कर दिया कि चीन में नीतियां कभी भी बदल सकती हैं. इससे कारोबारी माहौल अस्थिर रहता है.

5. स्थायी निवास का रास्ता मुश्किल

चीन में ग्रीन कार्ड या स्थायी निवास पाना बेहद कठिन है. परिवार और भविष्य की स्थिरता की तलाश करने वाले प्रतिभाशाली लोग ऐसी जगह रहना पसंद करते हैं जहां उन्हें लंबी अवधि की सुरक्षा मिले.

6. बौद्धिक संपदा और नवाचार की चिंता

चीन ने IP कानूनों में सुधार किया है, लेकिन प्रवर्तन अभी भी कमजोर माना जाता है. कई विदेशी कंपनियां अपने अहम शोध और तकनीक चीन लाने से हिचकती हैं.

7. वैकल्पिक एशियाई हब का आकर्षण

भारत, वियतनाम, इंडोनेशिया और सिंगापुर जैसे देश अधिक स्थिर कारोबारी माहौल और बेहतर वीजा/रेजिडेंसी विकल्प दे रहे हैं. टैलेंट और कंपनियां इन्हें चीन पर प्राथमिकता दे रही हैं.

8. घरेलू राजनीतिक दबाव

चीन में युवाओं की बेरोज़गारी पहले से ही चिंता का विषय है. ऐसे में बड़े पैमाने पर विदेशी टैलेंट को जगह देना राजनीतिक रूप से संवेदनशील हो सकता है.

9. भाषा, सेंसरशिप और सांस्कृतिक अवरोध

कामकाजी माहौल में भाषा की बाधा, अकादमिक स्वतंत्रता की कमी और सेंसरशिप विदेशी पेशेवरों के लिए बड़ी रुकावटें बनती हैं.

इन पर चीन को काम करना होगा

चीन का K-वीजा कदम एक PR रणनीति है जिससे वह यह संदेश देना चाहता है कि महामारी और वैश्विक झटकों के बाद वह दुनिया के लिए खुला है. लेकिन सच्चाई यह है कि सिर्फ वीजा आसान बना देने से वह उन गहरी चुनौतियों को हल नहीं कर पाएगा जो विदेशी निवेशकों और टैलेंट को रोक रही हैं. जब तक चीन अपने कानूनों में पारदर्शिता, कारोबार के लिए स्थिर माहौल और दीर्घकालिक निवास के विकल्प नहीं देता, तब तक K-वीजा सिर्फ एक छोटा रास्ता रहेगा बड़ा समाधान नहीं.

Previous Post

रूसी तेल से भारतीय रिफाइनरी कमा रही है तगड़ा मुनाफा, एथेनॉल मिलाना बना गेमचेंजर

Next Post

वैभव सूर्यवंशी ने मारा ऐसा आसमानी छक्का, जमीन पर लौटी ही नहीं गेंद

Next Post

वैभव सूर्यवंशी ने मारा ऐसा आसमानी छक्का, जमीन पर लौटी ही नहीं गेंद

मध्य प्रदेश के पिपलियाखाल स्थित एक पेट्रोल पंप से खाकी को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक पुलिसकर्मी ने अपनी सत्ता का दुरुपयोग करते हुए एक निहत्थे पेट्रोल पंप कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी।

विवाद की जड़ पुलिसकर्मी की एक नाजायज मांग थी—वह केन (Can) में अवैध रूप से पेट्रोल देने का दबाव बना रहा था, जो कि सुरक्षा नियमों के विरुद्ध है। जब कर्मचारी ने ईमानदारी दिखाते हुए नियम का हवाला देकर मना किया, तो रक्षक ही भक्षक बन बैठा और सरेआम मारपीट शुरू कर दी। अब यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है, जिसके बाद जनता आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त विभागीय जांच और निलंबन की मांग कर रही है।
#PoliceBrutality #PiplyaKhal #ViralVideo #MPPolice #JusticeForStaff #PetroleumRules #DewasNews 
‎Follow on Instagram: https://www.instagram.com/janhit.media
Read News on janhit Media Website: https://janhitmedia.com
‎Follow the Janhit Media channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb6h2RiDOQIWIBCt5H2x
वर्दी का गुमान या कानून की धज्जियां? पिपलियाखाल में पुलिसकर्मी ने पेट्रोल पंप कर्मी को सरेआम पीटा |
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 0 7 5 9 4
Users Today : 8
Total Users : 7594
Views Today : 13
Total views : 13620
Who's Online : 0
Server Time : March 10, 2026 5:24 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.