सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के तिवरागुड़ी गांव में मूंगफली खाने को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोपियों ने बोलेरो गाड़ी से बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया, जिससे त्रिवेणी रवि और उनके बड़े बेटे राजा बाबू की मौके पर मौत हो गई। परिवार का छोटा बेटा करण रवि (16) गंभीर रूप से घायल हुआ है और जिला अस्पताल में भर्ती है।
झगड़े की शुरुआत
दो रिश्तेदारों के पास-पास खेत थे, जहां दोनों परिवारों ने मूंगफली की फसल बोई थी। त्रिवेणी रवि का बेटा करण अपने खेत में मूंगफली खा रहा था, तब नर्मदा सोनवानी और उसके दोनों बेटे आए और करण पर मूंगफली उखाड़कर खाने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव के लिए आए पिता त्रिवेणी और भाई राजा बाबू पर भी हमला किया गया।
थाने में भी विवाद
पीड़ित परिवार ने रामानुजनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन थाने में भी दोनों पक्षों के बीच तनातनी बनी रही। इसके बाद नर्मदा सोनवानी के बड़े बेटे ओमप्रकाश और अन्य ने रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौट रहे त्रिवेणी और उनके बेटों को बोलेरो से कुचल दिया। परिवार को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने त्रिवेणी और राजा बाबू को मृत घोषित कर दिया, जबकि करण को गंभीर हालत में भर्ती किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।


Users Today : 24
Total Users : 18346
Views Today : 33
Total views : 33623
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 6:01 am