• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
PHE दफ्तर में महिला के साथ छेड़छाड़, अश्लिल हरकत और अभद्र ईशारे  रंगवासा में सरकारी जमीन पर बस रही अवैध कालोनी का काम रुकवाया अनिका मामले में जवाब नहीं दे रही सरकार, इलाज में देरी पर हाईकोर्ट ने दिखाई गंभीरता नगर निगम में एक और स्कैम: एक संपत्ति के कई खाते नगर निगम के 200 पेंशनर गायब, नहीं कराई KYC नरोत्तम की दावेदारी तय, नामांकन पत्र खरीदा अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट में सीईओ नियुक्त करेंगे नाफरमानी: एक वर्ष बाद भी निरस्त नहीं किया बटांकन बिजली चोरों का सहयोग कर गुप्त जानकारी उजागर करता है JE और लाइन मेन अब डीजल में भी शुरू होगी मिलावट 

विज्ञान अनुसंधान यात्रा पर बलौदाबाजार के एक गांव की बेटी, कोलकाता में वैज्ञानिक प्रयोगों को करीब से देखा

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 21, 2025
in छत्तीसगढ़
0

बलौदाबाजार: जिले के एक छोटे से गांव लाहौद की एक बेटी ने न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया. छात्रा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की पढ़ने वाली है जिसका नाम गूंजा पैकरा है. गूंजा का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान अनुसंधान यात्रा क्विज़ के बाद कोलकाता में आयोजित विज्ञान अनुसंधान यात्रा के लिए भी हुआ है.

सपना जो हकीकत बना: गांव के बच्चों के लिए वैज्ञानिकों से मिलना, बड़े विज्ञान केंद्रों का भ्रमण करना या प्रयोगशालाओं को देखना एक सपना ही होता है. लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT रायपुर) ने इस सपने को हकीकत में बदलने का अनोखा प्रयास किया.

कैसे मिला मौका: दरअसल, SCERT की ओर से आयोजित अनुसंधान यात्रा क्विज प्रतियोगिता का उद्देश्य यही था कि ग्रामीण और शहरी पृष्ठभूमि के छात्रों को बराबर अवसर मिले. उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास हो. इसी क्विज़ में भाग लेकर बलौदाबाजार की छात्रा गूंजा पैकरा ने अपनी प्रतिभा साबित की और कोलकाता की अनुसंधान यात्रा में जाने का सुनहरा अवसर हासिल किया.

स्कूल का माहौल: लाहौद का स्वामी आत्मानंद स्कूल बलौदाबाजार जिले में शिक्षा का एक नया अध्याय लिख रहा है. विद्यालय के प्राचार्य कौशिक मुनि त्रिपाठी बताते हैं: गूंजा बेहद प्रतिभाशाली छात्रा है. उसमें सवाल पूछने और गहराई से समझने की आदत है. यहां बच्चों को केवल किताबों तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि प्रयोगधर्मिता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दिया जाता है.

हमारा प्रयास हमेशा से यह रहा है कि गांव के बच्चे भी बड़े शहरों के बच्चों जैसी शिक्षा और अवसर पा सकें. यही कारण है कि विद्यालय में रोबोटिक्स, एयरोमॉडलिंग, प्रयोगशाला कार्यशालाएं और साइंस फेयर जैसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते हैं– कौशिक मुनि त्रिपाठी, प्राचार्य

जानिए गूंजा पैकरा के बारे में: गूंजा पैकरा, लाहौद गांव की साधारण किसान परिवार से आने वाली छात्रा है. लेकिन उसकी सोच साधारण नहीं है. वह विज्ञान की दुनिया में नई खोजों और शोध की बातें करती है. उसके लिए पढ़ाई केवल परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं बल्कि नई संभावनाओं को जानने का जुनून है.

इस यात्रा ने मेरी जिंदगी बदल दी. हमने कोलकाता में एम.पी. बिरला प्लेनेटोरियम, विज्ञान केंद्र, अनुसंधान केंद्र और बिरला म्यूजियम देखा. वहां जाकर समझ आया कि विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर जगह हमारे जीवन में मौजूद है. मैंने तय किया है कि मैं आगे चलकर वैज्ञानिक बनूंगी.– गूंजा पैकरा, छात्रा

कोलकाता में कई महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण

  • एम.पी. बिरला प्लेनेटोरियम: यहां छात्रों ने ब्रह्मांड, ग्रह-नक्षत्र और अंतरिक्ष से जुड़े अद्भुत रहस्यों को जाना. गूंजा बताती हैं कि अंतरिक्ष शो देखकर उनके मन में खगोल विज्ञान के प्रति गहरी रुचि जगी.
  • विज्ञान केंद्र (Science City Kolkata): यहां छात्रों को विज्ञान के कई प्रयोग देखने और खुद करने का मौका मिला. ऑटोमैटिक मशीनें, 3D साइंस शो, और रोबोटिक डिस्प्ले मौजूद थे.
  • अनुसंधान केंद्र (Research Institutes): यहां वैज्ञानिकों से आमने-सामने बातचीत हुई. छात्रों ने जाना कि वैज्ञानिक बनने के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि जिज्ञासा, धैर्य और लगातार मेहनत की भी जरूरत होती है.
  • बिरला इंडस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम: यह जगह बच्चों के लिए सबसे आकर्षक रही. यहां उन्होंने पुराने वैज्ञानिक उपकरण, प्रयोगशालाएं और तकनीकी खोजों का इतिहास देखा.

गूंजा की सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह संदेश भी है कि गांवों से भी बड़े वैज्ञानिक और शोधकर्ता निकल सकते हैं. स्कूल के प्रिंसिपल भी कहते हैं कि, हम बच्चों में ‘Why’ और ‘How’ पूछने की आदत डालते हैं. जब बच्चा सवाल पूछना शुरू करता है, तभी असली शिक्षा शुरू होती है.

Previous Post

दुर्ग में सांसद खेल महोत्सव का आगाज, हजारों खिलाड़ी हो रहे शामिल

Next Post

कल से सपने पूरे करना और आसान…PM मोदी बोले- MADE IN INDIA सामान ही खरीदें

Next Post

कल से सपने पूरे करना और आसान…PM मोदी बोले- MADE IN INDIA सामान ही खरीदें

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन,  मोदी के पुतले जलाए...
दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सरकार द्वारा लाठी चार्ज के आदेश पर पुलिस ने छात्रों को बुरी तरह पीटा है। कई छात्र अस्पताल में भर्ती है, जिन्हें देखने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका ने कांग्रेस नेताओं के साथ पीएम आवास के बाहर धरना दे दिया था। 
दोपहर में धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं और राहुल को कुछ देर बाद ही पुलिस ने उठाने की कोशिश की, पुलिस की नहीं सुनने पर जबरिया तरीके से उन्हें उठाकर पुलिस वैन में ले गई। 
राहुल गांधी के विरोध में कांग्रेस ने देशभर में विरोध शुरू कर दिया और पीएम नरेंद्र मोदी के पुतले भी फूंके गए। 
.
.

#janhitmedia #rahulgandhi #raga #congress 
#delhipolice #delhi #indore #news #protest 
#bhopal #harda_news #madhyapradesh
राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध, मोदी का पुतला जलाया # #janhitmedia
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 5 5 8 7
Users Today : 5
Total Users : 15587
Views Today : 5
Total views : 27710
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 5:06 am
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.