मध्य प्रदेश के उज्जैन में रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास आर्मी की स्पेशल मालगाड़ी में लोड ट्रक में भीषण आग लग गई. मालगाड़ी से अचानक धुआं उठता देख फौरन उज्जैन स्टेशन पर रोकी गई. बताया जा रहा है कि सेना की गाड़ियों को कवर करने के लिए डाला गया था. मगर कपड़ा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गया, जिससे आग लग गई. यह देख रेलवे स्टेशन में हड़कंप मच गया.
आरपीएफ और रेलवे की टीम को फौरन हादसे की सूचना दी गई. मौके पर पहुंची रेलवे की टीमों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया. फिलहाल मालगाड़ी को उज्जैन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित खड़ा किया गया है. घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.
धुआं उठता देख अलर्ट किया
जानकारी के मुताबिक, आर्मी की स्पेशल मालगाड़ी भोपाल से जोधपुर जा रही थी. इसमें सेना के जवान और आर्मी के करीब एक दर्जन लोडेड ट्रकों में सामान ले जाया जा रहा था. मालगाड़ी रविवार सुबह करीब 9.30 बजे उज्जैन यार्ड के पास पहुंची थी.
यहां सेना के जवानों ने धुआं उठता देख उज्जैन स्टेशन प्रबंधन को अलर्ट किया. स्टेशन पर पहुंचते ही ट्रक पर ढके कपड़े में आग लग गई, जो धीरे-धीरे ट्रक तक जा पहुंची. हादसे की सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों ने आग बुझाना शुरू किया. करीब
कोई जनहानि नहीं हुई
आरपीएफ टीआई नरेंद्र यादव ने बताया कि भोपाल से जोधपुर जा रही आर्मी स्पेशल मालगाड़ी में लोड ट्रक में संभावित टेक्निकल त्रुटि के कारण आग लगी थी. आग से 2 नंबर लाइन की ओएसी टूट गई. हालांकि, जानमाल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है.


Users Today : 31
Total Users : 17028
Views Today : 49
Total views : 30930
Who's Online : 0
Server Time : September 6, 2026 1:05 pm