जम्मू कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया. सर्च ऑपरेशन उधमपुर के ऊंचाई वाले क्षेत्र में चलाया जा रहा है. इसी दौरान आतंकियों ने सेना पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक जवान घायल हो गया. जवान को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां वह शहीद हो गया.
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम उधमपुर के डूडू-बसंतगढ़ क्षेत्र और डोडा के भद्रवाह में सेओज धार वन सीमा पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था. यह ऑपरेशन सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने मिलकर शुरू किया था. सर्चिंग के दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी की जिसमें एक जवान घायल हो गया. उन्होंने बताया कि जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
आतंकियों की तलाश जारी
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के आसपास के इलाके में रात में कड़ी घेराबंदी की गई. शनिवार सुबह संयुक्त तलाश अभियान फिर से शुरू किया गया. वन क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है. अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन और डॉग स्कॉड की मदद से सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.
आतंकियों की तलाश में एक ऑपरेशन किश्तवाड़ में भी चलाया गया, जहां शुक्रवार रात से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. हालांकि अभी तक आतंकवादियों का कोई सुराग नहीं मिला है.
जैश के आतंकी छिपे होने की खबर
सेना और सुरक्षाबलों के पास इनपुट के उधमपुर इलाके में जैश के 2 से 3 आतंकी छिपे हुए हैं. इसी इनपुट के आधार पर सेना पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है. अधिकारियों की माने तो ये आतंकी पिछले लंबे समय में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. हालांकि सुरक्षाबलों ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया है. इस सर्च ऑपरेशन के दौरान ही पुलिस ने भी श्रीनगर समेत घाटी के 8 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया है.


Users Today : 40
Total Users : 18362
Views Today : 57
Total views : 33647
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 9:17 am