कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मुस्लिम युवक ने अपना नाम बदलकर एक हिंदू महिला के साथ मठ में ठहरने की कोशिश की. इस दौरान युवक की असली पहचान उजागर हो गई. आरोपी युवक के पास एक फर्जी आधार कार्ड भी मिला, जिसे उसने हिंदू नाम से बनवाया था. जानकारी के मुताबिक मामला चिकमंगलूर के श्रृंगेरी कस्बे का है.
एनआर पुरा तालुका के बालेहोन्नूर निवासी अब्दुल समद ने अपना नाम बदलकर रमेश के नाम से आधार कार्ड बनवाया. इसी फर्जी आधार कार्ड के सहारे उसने महिला को अपनी पत्नी बताकर श्रृंगेरी मठ के लॉज में कमरा दिलवाया, लेकिन इसी बीच दोनों की पोल खुल गई और युवक के असली नाम के साथ उसके मुस्लिम होने की जानकारी सामने आ गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया.
5 सालों से रिलेशनशिप में महिला-युवक
महिला की उम्र करीब 38 साल बताई जा रही है. अब्दुल समद और महिला की पहले दोस्ती हुई. फिर धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी हुई और रिश्ता प्यार में बदल गया. दोनों पिछले 4-5 सालों से रिलेशनशिप में हैं. महिला युवक के मुस्लिम होने की सच्चाई पहले से जानती थी और उसके साथ रिलेशनशिप में थी. अब्दुल और महिला श्रृंगेरी मठ के लॉज में कमरा लिया. कर्मचारियों को उनकी पहचान को लेकर शक हुआ. जांच करने पर अब्दुल की असली पहचान सामने आ गई.
पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया
इसके बाद कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी कि मुस्लिम युवक ने मठ में फर्जी आधार कार्ड देकर एंट्री ली थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया. इस मामले में श्रृंगेरी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि अब्दुल ने फर्जी आधार कार्ड किस तरीके से बनवाया और उसका इस्तेमाल किन-किन जगहों पर किया.


Users Today : 61
Total Users : 18383
Views Today : 91
Total views : 33681
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 2:20 pm