Amazon Great Indian Festival Sale में स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा. सेल के दौरान OnePlus 13s को 7 हजार रुपए सस्ते में खरीदने का बढ़िया मौका मिलेगा. फोन पर 7 हजार रुपए की छूट के अलावा एडिशनल सेविंग के लिए आप फोन के साथ मिल रहे एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स का भी फायदा उठा सकते हैं. आप भी अगर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा वाले इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि सेल के दौरान ये फोन आपको किस कीमत में मिलेगा?
OnePlus 13s Amazon: सेल में इतने का मिलेगा फोन
वनप्लस के इस फ्लैगशिप फोन को 54 हजार 999 रुपए की शुरुआती कीमत में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया गया था. सेल शुरू होने से पहले अभी इस फोन को 54 हजार 998 रुपए में बेचा जा रहा है लेकिन सेल में बैंक ऑफर्स का बेनिफिट उठाने के बाद ये फोन आप लोगों को 47 हजार 999 रुपए में मिल जाएगा. इसका मतलब ये है कि वनप्लस 13एस को आप लॉन्च प्राइस से 7 हजार रुपए सस्ते में खरीद पाएंगे.
OnePlus 13s Specifications
- स्क्रीन: इस स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज डायनेमिक रिफ्रेश रेट के साथ 6.32 इंच LTPO एमोलेड डिस्प्ले है जो एचडीआर 10 प्लस, डॉल्बी विजन और एचडीआर विविड सपोर्ट के साथ आती है. ये फोन आप लोगों को 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ मिलेगा.
- चिपसेट: इस फ्लैगशिप फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 8 एलाइट चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है.
- बैटरी: 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5850 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है.
- कैमरा: फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-700 कैमरा सेंसर और 2X ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया गया है. फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है.
- कनेक्टिविटी: इस फोन में ब्लूटूथ वर्जन 6.0, वाई-फाई 7, डुअल-सिम सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है.
इन स्मार्टफोन्स पर भी छूट
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा, आईफोन 15 और वनप्लस 13एस के अलावा आईकू नियो 10आर 5जी, रियलमी नार्जो 80 लाइट 5जी, वनप्लस नॉर्ड सीई 5 5जी समेत ढेरों मॉडल्स पर बंपर छूट का फायदा मिलेगा.


Users Today : 24
Total Users : 18346
Views Today : 33
Total views : 33623
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 5:56 am