मानसून इस महीने में भी देश भर से विदा नहीं लेने वाला है. मौसम विभाग की ओर से पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. कई राज्यों में मानसून एक बार फिर से वापसी कर सकता है. आज भी मौसम विभाग ने कई राज्यों में बरसात का अलर्ट जारी किया है. हालांकि देश की राजधानी में दिल्ली में पिछले 10 दिनों से बादल नहीं बरसे हैं.
दिल्ली में 21 सितंबर तक मौसम विभाग ने बरसात होने के आसार नहीं जताए हैं. दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दिल्ली में 21 सितंबर तक आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा.


Users Today : 54
Total Users : 18376
Views Today : 81
Total views : 33671
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 12:48 pm