उत्तराखंड में बारिश कहर बनकर बरस रही है. देहरादून के सहस्त्रधारा में सोमवार रात बादल फटने की घटना सामने आई. सहस्त्रधारा से 5 से 6 किलोमीटर आगे कालीगाड में देर रात बादल फटने से निचले इलाके खासा प्रभावित हुए हैं. बादल फटने के बाद मची तबाही से सेरा गांव के लोग दहशत में हैं और अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर रहे हैं. कालीगाड में फंसे ग्रामीणों को रेस्क्यू करने के कोशिश में SDRF और NDRF जुटी हुई हैं.
कालीगाड में बादल फटने के बाद सबसे ज्यादा सहस्त्रधारा पर्यटक स्थल प्रभावित हुए हैं, जहां कई होटलों को भारी नुकसान हुआ. लोग अपने परिवार के साथ बादल फटने से मची तबाही के बाद अपना गांव, घर, आंगन, खेत छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं. उनका कहना है कि गांव के दोनों तरफ रात को बादल फटा था. पूरी रात पहाड़ी से मलबे के साथ पानी आता रहा, जो कई घरों में घुस गया है.


Users Today : 3
Total Users : 15585
Views Today : 3
Total views : 27708
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 3:55 am