उत्तर प्रदेश से चुनाव में धांधली की खबरें सामने आना आम सी बात है. इस बार महोबा से भी ऐसी ही कुछ सामने आई है. यहां पंचायत चुनाव से पहले ऐसी धांधली देखने को मिली जिसे जानकर खुद चुनाव आयोग के अधिकारियों के भी होश फाख्ता हो गए. यहां एक घर में 4271 मतदाताओं का रजिस्ट्रेशन पाया गया है, जो कि अपने आप में ही एक अचंभा है. हैरानी की बात ये भी है कि इस गांव में कुल वोटरों की संख्या 16000 है. 4271 वोटर वाले फर्जीवाड़े का खुलासा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से कराए जा रहे सर्वे में हुआ है.
मामला महोबा में जैतपुर गांव का है. एआई ने इस गांव में एक ऐसे वोटर समूह को चिन्हित किया है, जिसमें कुल 4271 वोटर हैं. इन सभी वोटर्स का पता एक तीन कमरों का मकान बताया गया है. आयोग के अधिकारियों ने इसकी सच्चाई पता लगाने के लिए BLO को मौके पर भेजा. जब मकान मालिक को इसकी जानकारी दी गई तो वह खुद हैरान रह गए. बताया कि उन्हें खुद नहीं पता कि इतने सारे वोट उनके पते पर कैसे बन गए और ये किन लोगों के वोट हैं.


Users Today : 29
Total Users : 18351
Views Today : 43
Total views : 33633
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 6:45 am