दिल्ली में वित्त मंत्रालय में कार्यरत डिप्टी डायरेक्टर नवजोत सिंह की सड़क हादसे में मौत के मामले में लगातार एक के बाद एक कई खुलासे सामने आ रहे हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया है कि जिस बीएमडब्ल्यू कार ने नवजोत की बाइक को टक्कर मारी थी उसे चलाने वाली आरोपी महिला गगनदीप ने बताया है कि वह घटनास्थल से 19 किलोमीटर दूर वह नवजोत को लेकर क्यों गईं थीं. उन्होंने बताया कि कोविड के टाइम पर उसी हॉस्पिटल में उनकी बेटी को एडमिट किया गया था और अच्छा इलाज किया गया था. इसी वजह से वह घायल नवजोत को लेकर उस हॉस्पिटल में गईं थीं.
पुलिस सूत्रों की मानें तो जिस बीएमडब्ल्यू कार ने नवजोत सिंह की बाइक में टक्कर मारी थी उसमें कुल 5 लोग बैठे थे. जिसमें गगनदीप कार चला रहा थी और आगे वाली सीट पर उसकी बेटी बैठी हुई थी. वहीं पीछे वाली सीट पर नवजोत के पति, उनका बेटा और मेड बैठी थी. इस हादसे का दिल्ली पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज भी है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बीएमडब्ल्यू कार तेज रफ्तार से आ रही थी उसी दौरान वह पहले डिवाइडर से टकराई, जिससे वह पलट गई. इसके बाद वहीं से गुजर नवजोत को टक्कर मारी जिससे नवजोत पास से गुजर रही बस से टकरा गए.


Users Today : 37
Total Users : 18359
Views Today : 52
Total views : 33642
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 8:27 am