कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को पंजाब के दौरे पर हैं. इस दौरान अमृतसर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे. अमृतसर पहुंचने के बाद वह अजनाला के घोनेवाल गांव गए और बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर नुकसान का जायजा लिया. घोनेवाल गांव अजनाला के उन कई इलाकों में से एक है जो बाढ़ के पानी से बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इसके बाद राहुल गुरुदासपुर के एक बाढ़ प्रभावित गांव में ट्रैक्टर से पहुंचे.
यही नहीं, राहुल गुरुद्वारा श्री समाध बाबा बुड्ढा जी साहिब भी पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेक कर और प्रदेश की सुख-शांति के लिए अरदास की है. लोकसभा में विपक्ष के नेता के साथ पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला और अन्य पार्टी नेता भी थे.


Users Today : 65
Total Users : 18495
Views Today : 232
Total views : 33972
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 4:09 pm