मोहाली : पंजाब के यादवेंद्र क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। मैच की शुरुआत में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इस समय भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार मैच की शुरुआत से पहले पंजाब के सी.एम. भगवंत मान भी स्टेडियम में पहुंचे। वह करीब आधे घंटे बाद ही वहां से लौट गए। बता दें कि भारतीय महिला टीम को समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मोहाली पहुंचे हैं। बता दें कि इस सीरीज को भारतीय टीम आगामी महिला विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम मान रही है।


Users Today : 83
Total Users : 18405
Views Today : 118
Total views : 33708
Who's Online : 3
Server Time : October 21, 2026 7:32 pm