श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भारी संख्या में भक्त जाते हैं. ऐसे में भक्तों को मायूस कर देने वाली एक खबर आई है. आज की यात्रा एक बार फिर अगले आदेशों तक स्थगित कर दी गई है. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने रात करीब आठ बजे यात्रा स्थगित करने की जानकारी अपने एक्स हैंडल पर दी. यात्रा को स्थगित करने की प्रमुख वजह मौसम, भवन और रास्तों में हो रही लगातार बारिश बताई जा रही है.
श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, जय माता दी. लगातार बारिश के कारण 14 सितंबर से शुरू होने वाली वैष्णो देवी यात्रा अगले आदेश तक स्थगित की गई है. सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वो कृपया आधिकारिक संचार माध्यमों के माध्यम से अपडेट लेते रहें.’


Users Today : 53
Total Users : 18375
Views Today : 78
Total views : 33668
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 12:25 pm