उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में रुकूनुद्दीनपुर गांव है. इस गांव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सीताराम उपाध्याय की मौत से कोहराम मचा है. साथ ही पुलिस के प्रति लोगों में काफी गुस्सा है. गांववालों का आरोप है कि बीते 9 सितंबर की रात गांव की समस्याओं को लेकर थाने पर शांति तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे सीताराम को पुलिस ने बर्बरता से लाठियों से पीटा.
घरवालों ने बताया कि 9/10 सितंबर की रात की घटना है. सीताराम अपने साथियों के साथ गांव की समस्याओं को लेकर थाने पर गए. यहां विकास राय की अध्यक्षता में वो थाने के बाहर धरने पर बैठ गए. आरोप है कि उसी रात लगभग 1:30 बजे नोनहरा थाने की पुलिस की ओर से लाइट बंद कर इन सभी लोगों पर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई लोग घायल हुए. उन घायलों में सीताराम उपाध्याय भी थे, जिनकी गुरुवार सुबह मौत हो गई.


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 19
Total views : 30834
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 2:40 pm