• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
11 अक्टूबर को इंदौर में T20 क्रिकेट, पुलिस की एडवाइजरी आवासीय क्षेत्र में व्यवसाय पर कार्रवाई से भड़के राजधानी के व्यापारी इंदौर के दो वार्डों में होंगे उप चुनाव रक्षाबंधन पर आज सिटी बस में मुफ्त सफर, इंटरसिटी चार्टर बसों में 48 घंटे फ्री यात्रा सहकारिता के चोले में माफिया: गांधी नगर के प्रबंधक पांडे ने 25 हजार के वेतन में खड़ा किया 30 -40 करोड़... गरीब किसानों का दुश्मन बना प्रशासन नोटरी से नामांतरण घोटाला : एक को बचाने में नया कांड, जांच है या स्क्रिप्ट? राजस्व घोटाले में एआरओ को शोकाज, 3 की सेवा समाप्त 7 वर्ष के अनघ का सीएम ने किया सम्मान पुलिस थाने बुलाया तो फरार हो गया कब्जाखोर

हमें बचाइए.. रूसी सेना में फंसे भारतीय युवाओं की पुकार, अब विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 11, 2025
in देश-विदेश
0

रूस-यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच दो भारतीय युवाओं ने दावा किया है कि उन्हे धोखे से रूसी सेना में भर्ती कर युद्धभूमि में भेज दिया गया है. इन युवाओं का कहना है कि उनके साथ कम से कम 13 और भारतीय फंसे हुए हैं. इस खबर को द हिंदु ने सामने रखा, जिसके बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह मामले की जानकारी जुटा रहा है और रूस से इस विषय पर संपर्क में है.

इस खबर के आने के बाद भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से बयान भी जारी किया गया है. चेतावनी दी है कि वे किसी भी हाल में रूसी सेना में भर्ती होने के ऑफर को स्वीकार न करें.

कैसे पहुँचे युद्ध के मैदान तक?

द हिंदु की रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू के 22 वर्षीय सुमित शर्मा और पंजाब के गुरसेवक सिंह उन भारतीयों में शामिल हैं जो रूस के रास्ते यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में पहुँचे. सुमित शर्मा, जो मास्को स्टेट लिंग्विस्टिक यूनिवर्सिटी में भाषा कोर्स कर रहे थे, ने बताया कि उन्होंने कुछ अतिरिक्त पैसे कमाने के लिए पार्ट-टाइम काम ढूँढना शुरू किया. एक महिला एजेंट ने उन्हें निर्माण कार्य का भरोसा दिया, लेकिन बाद में उनसे दस्तखत करवा कर सीधे रूसी सेना में भर्ती कर दिया गया.

बिना किसी सैन्य प्रशिक्षण के उन्हें अगस्त 2024 में यूक्रेन के Selydove इलाके में भेज दिया गया. शर्मा का कहना है कि हमसे कहा गया था कि ये केवल काम है. अब हम पर निगरानी रखी जा रही है, बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा. कई साथी गायब हो गए हैं, हमें सुनने में आया कि कुछ युद्ध में मारे गए हैं. उन्होंने अपील की है उन्हें यहां से बाहर निकाला जाया.

15 भारतीय फँसे, कई लापता

युवाओं के अनुसार, लगभग 15 भारतीय इस जाल में फँसे हैं. इनमें से चार का कोई पता नहीं चल रहा. गुरसेवक सिंह ने बताया कि राजस्थान का एक युवक, जो उनके साथ आया था, आगे की पोस्ट पर भेजा गया और पिछले चार दिनों से संपर्क में नहीं है.

गौर करने वाली बात ये है कि अगस्त 2024 में रूसी दूतावास ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा था कि अब भारतीयों को सेना में भर्ती नहीं किया जाएगा. इससे पहले जुलाई 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मास्को में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक में यह मुद्दा उठाया था. इसके बावजूद द हिंदू की ताज़ा रिपोर्ट ने इस आश्वासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विदेश मंत्रालय का जवाब

इस खबर के बाद भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि वह मामले की जाँच कर रहा है और रूस के साथ लगातार संपर्क में है. मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि पिछले एक साल में कई बार एडवाइजरी जारी की गई है, जिनमें स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि किसी भी तरह के नौकरी के लालच में आकर रूसी सेना में न जाएँ. मंत्रालय ने लोगों से फिर अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध ऑफर से दूर रहें.

Previous Post

पीछे रह गया सुशीला कार्की का नाम, नेपाल में अंतरिम प्रधानमंत्री के लिए कुलमान घिसिंग रेस में सबसे आगे

Next Post

नीतीश-BJP के साइलेंट वेपन पर कांग्रेस की नजर, पाले में करने का क्या है प्लान?

Next Post

नीतीश-BJP के साइलेंट वेपन पर कांग्रेस की नजर, पाले में करने का क्या है प्लान?

सड़क के नाम पर खेत कब्जाने की साजिश
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 6 9 9 1
Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 22
Total views : 30837
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 3:51 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.