चंडीगढ़ : मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत अब स्थिर है और डॉक्टरों ने उनकी रिपोर्ट को सामान्य बताया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उनके सभी टेस्ट नॉर्मल आए हैं और हालत लगातार सुधर रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। मुख्यमंत्री की सेहत के बारे में जानकारी लेने के लिए पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी अस्पताल पहुंचे।
राज्यपाल के साथ पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री का हालचाल जानने के बाद राज्यपाल ने बताया कि उनकी सेहत अब बेहतर है और डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। राज्यपाल ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री की सेहत को लेकर चिंतित थे। उन्होंने कई बार उनका हालचाल पूछा और यहां तक कहा कि जैसे ही वे हेलीकॉप्टर से उतरें, उन्हें तुरंत मुख्यमंत्री की सेहत की जानकारी दी जाए।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये की टोकन राशि का ऐलान भी किया है। बाकी राशि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा किए जाने वाले आकलन के बाद जारी की जाएगी। राज्यपाल के अनुसार प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया है कि पंजाब को 100 प्रतिशत मुआवजा मिलेगा और किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।


Users Today : 1
Total Users : 17457
Views Today : 1
Total views : 32011
Who's Online : 0
Server Time : September 23, 2026 12:22 am