प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से फोन पर बात की है. नरेंद्र मोदी ने सफल भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते के लिए अपनी इतालवी समकक्ष का धन्यवाद किया. दोनों नेताओं ने निवेश, रक्षा, सुरक्षा, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा, लोगों के बीच संबंध और आतंकवाद-रोकने जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी में हुए विकास की समीक्षा की और उसका सकारात्मक मूल्यांकन किया.
दोनों नेताओं ने संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-29 के अनुरूप साझेदारी को और बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. बातचीत की जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई. हमने भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने की अपनी संयुक्त प्रतिबद्धता दोहराई और यूक्रेन में संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने में साझा रुचि दिखाई. पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने और IMEEEC पहल के माध्यम से संपर्क को बढ़ावा देने में इटली के सक्रिय सहयोग के लिए प्रधानमंत्री मेलोनी का धन्यवाद.”


Users Today : 58
Total Users : 18488
Views Today : 223
Total views : 33963
Who's Online : 3
Server Time : October 22, 2026 2:53 pm